फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   The country current account deficit came down to $ 2.4 billion in the June quarter, RBI released data

RBI: देश का चालू खाता घाटा जून तिमाही में घटकर 2.4 अरब डॉलर पर आया, भारतीय रिजर्व बैंक ने जारी किए आंकड़े

Mon, 01 Sep 2025 07:49 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Mon, 01 Sep 2025 07:49 PM IST
सार

सोमवार को जारी आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, भारत का चालू खाता घाटा (सीएडी) जून तिमाही में घटकर 2.4 अरब डॉलर पर रह गया। वहीं तिमाही के दौरान, वस्तु व्यापार घाटा 68.5 अरब डॉलर रहा। देश ने 2024-25 के लिए 23.3 अरब डॉलर (जीडीपी का 0.6 प्रतिशत) का सीएडी दर्ज किया था।

विज्ञापन
The country current account deficit came down to $ 2.4 billion in the June quarter, RBI released data
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : ANI

विस्तार

भारत का चालू खाता घाटा (सीएडी) जून तिमाही में घटकर 2.4 अरब डॉलर पहुंच गया। यह सकल घरेलू उत्पाद का 0.2 प्रतिशत रह गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 8.6 अरब डॉलर (जीडीपी का 0.9 प्रतिशत) था। सेवाओं के निर्यात से इसमें मदद मिली। भारतीय रिजर्व ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Gold Silver Price: सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड; ऑल टाइम हाई पर पहुंची कीमत, जानिए आज का भाव

विज्ञापन

वित्त वर्ष 2025 में 23.3 अरब डॉलर सीएडी दर्ज किया गया

भारत ने 2024-25 के लिए 23.3 अरब डॉलर (जीडीपी का 0.6 प्रतिशत) का सीएडी दर्ज किया था। यह 2023-24 में 26 अरब डॉलर (जीडीपी का 0.7 प्रतिशत) से कम है। रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा कि भारत के चालू खाता शेष में 2025-26 की पहली तिमाही में 2.4 अरब डॉलर का घाटा दर्ज किया गया। वहीं 2024-25 की पहली तिमाही में यह 8.6 अरब था और 2024-25 की चौथी तिमाही में 13.5 अरब डॉलर (जीडीपी का 1.3 प्रतिशत) का अधिशेष था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वस्तु व्यापार घाटा 68.5 अरब डॉलर रहा

तिमाही के दौरान, वस्तु व्यापार घाटा 68.5 अरब डॉलर रहा। यह पिछले वर्ष की अप्रैल-जून अवधि के 63.8 अरब डॉलर से अधिक है। तिमाही के दौरान शुद्ध सेवा प्राप्तियां बढ़कर 47.9 अरब डॉलर हो गईं। यह एक साल पहले इसी तिमाही में 39.7 अरब डॉलर थीं। इसमें कहा गया है कि व्यावसायिक सेवाओं और कंप्यूटर सेवाओं जैसी प्रमुख श्रेणियों में सेवा निर्यात में वर्ष दर वर्ष आधार पर वृद्धि हुई है।

एफडीआई में 5.7 अरब डॉलर का शुद्ध प्रवाह दर्ज हुआ

वित्तीय विवरण में कहा गया है कि तिमाही के दौरान प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) में 5.7 अरब डॉलर का शुद्ध प्रवाह दर्ज किया गया। वहीं एक साल पहले इसी तिमाही में 6.2 अरब डॉलर का शुद्ध प्रवाह हुआ था।

एफपीआई में 1.6 अरब डॉलर का शुद्ध प्रवाह दर्ज किया गया

इस अवधि के दौरान, विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफपीआई) ने 2025-26 की पहली तिमाही में 1.6 अरब डॉलर का शुद्ध प्रवाह दर्ज किया। वहीं 2024-25 की पहली तिमाही में 0.9 अरब डॉलर का शुद्ध प्रवाह दर्ज किया गया था।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed