फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   tesla CEO and worlds richest man Elon Musk wants to quitting his job know here what is the reason

Elon Musk Tweet: नौकरी छोड़ना चाहते हैं दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क, जानें क्या है वजह

Fri, 10 Dec 2021 03:37 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 10 Dec 2021 03:37 PM IST
सार

Elon Musk Wants To Quitting His Job: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क एक आर फिर सुर्खियों में हैं। अपने आधिकारिक अकाउंट पर किए गए इस ट्वीट में मस्क ने अपनी नौकरी छोड़ने की इच्छा जाहिर की है। हाल ही में वे टेस्ला में अपने शेयर बेचने को लेकर खूब सुर्खियों में रहे थे।

विज्ञापन
tesla CEO and worlds richest man Elon Musk wants to quitting his job know here what is the reason
एलन मस्क - फोटो : instagram.com/elonmusk

विस्तार

दुनिया के सबसे अमीर शख्स और स्पेसएक्स व टेस्ला जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, इस बार उनका ट्वीट चर्चा का विषय बना हुआ है। अपने आधिकारिक अकाउंट पर किए गए इस ट्वीट में मस्क ने अपनी नौकरी छोड़ने की इच्छा जाहिर की है। हाल ही में वे टेस्ला में अपने शेयर बेचने को लेकर खूब सुर्खियों में रहे थे।

विज्ञापन


ट्वीट कर जाहिर की अपनी इच्छा
इस ट्वीट से साफ है कि टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि मैं अपनी नौकरी छोड़ने और एक प्रभावशाली व्यक्ति बनने के बारे में विचार कर रहा हूं। गौरतलब है कि मस्क ट्विटर पर खासे एक्टिव रहते हैं और उनके किए ट्वीट चर्चा का विषय बन जाते हैं। फिर चाहे बात किसी पर तंज कसने की हो या फिर नई योजना पर काम करने की। 
विज्ञापन


टेस्ला में अपने अरबों के शेयर बेचे 
गौरतलब है कि एलन मस्क हाल ही में टेस्ला में अपने लाखों शेयर बेचने के चलते भी चर्चा में रहे थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने दो बार में अपनी कंपनी के करीब 92 लाख शेयर बेचे थे, जिनकी कुल वैल्यू 9.9 अरब डॉलर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शेयर बिक्री से पहले ट्विटर पर मांगी थी राय 
कंपनी में अपने शेयर बेचने से पहले एलन मस्क ने बीते 6 नवंबर को ट्विटर पर अपने फॉलोअर्स से टेस्ला कंपनी में 10 फीसदी की हिस्सेदारी को बेचने पर राय मांगी थी। इसमें ज्यादातर फॉलोअर्स ने मस्क के निर्णय के समर्थन में वोट किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed