{"_id":"66191667dd51dd37c80752e0","slug":"tcs-net-profit-rises-9-pc-to-rs-12-434-crore-in-q4-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"TCS Results: चौथी तिमाही में TCS का मुनाफा 9% बढ़कर ₹12,434 करोड़ हुआ, FY23-24 में हुई इतने रुपये की कमाई","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
TCS Results: चौथी तिमाही में TCS का मुनाफा 9% बढ़कर ₹12,434 करोड़ हुआ, FY23-24 में हुई इतने रुपये की कमाई
Fri, 12 Apr 2024 04:39 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 12 Apr 2024 04:39 PM IST
विज्ञापन
टीसीएस के चौथी तिमाही के नतीजे जारी।
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सबसे बड़ी साफ्टवेयर सेवा कंपनी टीसीएस का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 9.1 प्रतिशत बढ़कर 12,434 करोड़ रुपये हो गया। टाटा समूह की कंपनी का पिछले साल जनवरी-मार्च की अवधि में कर पश्चात लाभ (PAT) 11,392 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में, कंपनी का शुद्ध लाभ 9 प्रतिशत बढ़कर 45,908 करोड़ रुपये हो गया। मार्च तिमाही में कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर 3.5 प्रतिशत बढ़कर 61,237 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी का परिचालन मुनाफा मार्जिन 1.50 प्रतिशत बढ़कर 26 प्रतिशत हो गया।
विज्ञापन
बंबई शेयर बाजार में शुक्रवार को टीसीएस के शेयर 0.45 प्रतिशत मजबूत होकर 4,000.30 रुपये पर बंद हुआ।