{"_id":"652e7d4cff319d3bb80cc945","slug":"tcs-ends-work-from-home-asks-employees-to-stick-to-dress-code-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"TCS: टीसीएस ने वर्क फ्रॉम होम खत्म किया, कर्मचारियों से कहा ऑफिस आएं और ड्रेस कोड का पालन करें","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
TCS: टीसीएस ने वर्क फ्रॉम होम खत्म किया, कर्मचारियों से कहा ऑफिस आएं और ड्रेस कोड का पालन करें
Tue, 17 Oct 2023 05:55 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 17 Oct 2023 05:55 PM IST
सार
TCS: मुख्य मानव संसाधन अधिकारी मिलिंद कक्कड़ द्वारा भेजे गए एक ईमेल ने कर्मचारियों को उचित ड्रेस कोड का पालन करने का महत्व याद दिलाया गया है। ईमेल में कहा गया है, "यह वैश्विक स्तर पर हितधारकों के साथ सही प्रभाव पैदा करने के लिए महत्वपूर्ण है। ड्रेस कोड नीति आधिकारिक जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को पूरा करते समय सही पोशाक पर स्पष्ट मार्गदर्शन देती है।"
विज्ञापन
टीसीएस
- फोटो : pixabay
विस्तार
भारतीय आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने कर्मचारियों को कार्यालय से काम शुरू करने के लिए कहा है। कर्मचारियों को भेजे गए एक ईमेल में, कंपनी ने कर्मचारियों को दफ्तर आने के दौरान ड्रेस कोड का ध्यान रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन
मुख्य मानव संसाधन अधिकारी मिलिंद कक्कड़ द्वारा भेजे गए एक ईमेल ने कर्मचारियों को उचित ड्रेस कोड का पालन करने का महत्व याद दिलाया गया है। ईमेल में कहा गया है, "यह वैश्विक स्तर पर हितधारकों के साथ सही प्रभाव पैदा करने के लिए महत्वपूर्ण है। ड्रेस कोड नीति आधिकारिक जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को पूरा करते समय सही पोशाक पर स्पष्ट मार्गदर्शन देती है।"
विज्ञापन
सीएचआरओ ने नोट लिखा है कि पिछले दो वर्षों में कई कर्मचारी कंपनी में शामिल हुए हैं और अब तक दूरस्थ रूप से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों को टीसीएस के तरीके से एकीकृत किया जाना है। मेल में कंपनी की ड्रेस कोड पॉलिसी को भी हाइलाइट किया गया है।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि एसोसिएट्स से बिजनेस कैजुअल पहनने की उम्मीद की जाती है। पुरुषों को पतलून के साथ पूरी बाजू की शर्ट और महिलाओं को बिजनेस ड्रेस बहना चाहिए। यह सोमवार से गुरुवार तक की पोशाक है। कंपनी स्मार्ट कैज़ुअल की अनुमति देती है, जिसमें आधी बाजू की शर्ट, टर्टलनेक, खाकी, चिनोस और कुर्ती और सलवार (महिला) आदि शामिल हैं।
टीसीएस ने पिछले महीने घोषणा की थी कि ग्राहकों की मांग के कारण कुछ टीमों को कार्यालय लौटने को कहा गया है। सीएचआरओ मिलिंद लक्कड़ ने पीटीआई को बताया कि करीब 70 प्रतिशत कर्मचारी कार्यालय से काम कर रहे हैं।