{"_id":"677926c0272d9ecdd30fca1b","slug":"tata-trusts-chairman-noel-tata-meets-maharashtra-cm-fadnavis-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tata: टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिले, राज्य के विकास पर हुई चर्चा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Tata: टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिले, राज्य के विकास पर हुई चर्चा
Sat, 04 Jan 2025 05:47 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Sat, 04 Jan 2025 05:47 PM IST
सार
Tata: टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। दोनों लोगों ने राज्य के आर्थिक विकास में तेजी लाने के लिए टाटा ट्रस्ट और सरकार के बीच सहयोग पर चर्चा की। आइए इस बारे में और विस्तार से जानें।
विज्ञापन
नोएल टाटा-देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। दोनों लोगों ने राज्य के आर्थिक विकास में तेजी लाने के लिए टाटा ट्रस्ट और सरकार के बीच सहयोग पर चर्चा की।
विज्ञापन
सीएम फडणवीस ने दक्षिण मुंबई स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर हुई बैठक के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, "हमने विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा की, ये वो क्षेत्र हैं जहां टाटा ट्रस्ट और महाराष्ट्र सरकार, राज्य के विकास को गति देने के लिए सहयोग कर सकते हैं।"
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने टाटा ट्रस्ट और राज्य सरकार के बीच मजबूत और स्थायी साझेदारी को बढ़ावा देने पर विश्वास व्यक्त करने के लिए टाटा को धन्यवाद दिया। नोएल टाटा ने पिछले वर्ष टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष का पद संभाला था। उन्होंने 9 अक्टूबर, 2024 को रतन टाटा के निधन के बाद उनका स्थान लिया था। टाटा ट्रस्ट के पास नमक से लेकर सॉफ्टवेयर बनाने वाले टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में 66 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
विज्ञापन