फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Tata Steel Transgender Job Applications significant step towards inclusivity

Tata Steel: ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को नौकरी देने का फैसला; मुख्यधारा से जोड़ने और समावेशी माहौल पर बड़ी पहल

Tue, 13 Feb 2024 12:40 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, रांची
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 13 Feb 2024 12:40 AM IST
सार

टाटा स्टील में ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को नौकरी देने का फैसला लिया गया है। कंपनी के मुताबिक इस फैसले का मकसद कार्यस्थल पर समावेशी माहौल को बढ़ावा देना है। टाटा स्टील ने कहा कि कंपनी ट्रांसजेंडर कर्मचारियों की नियुक्ति कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की पहल कर रही है।

विज्ञापन
Tata Steel Transgender Job Applications significant step towards inclusivity
टाटा में ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को नौकरी देने का फैसला - फोटो : amar ujala

विस्तार

टाटा स्टील ने अलग-अलग लोकेशंस पर भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। खास बात यह कि इन पदों पर भर्ती के लिए ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं। टाटा स्टील प्रबंधन ने रूढ़ीवादी विचारों को पीछे छोड़ते हुए नियुक्ति के क्षेत्र में नया अध्याय लिखने की शुरुआत की है। टाटा स्टील का कहना है कि इससे समावेशी माहौल बनाने में मदद मिलेगी। प्रबंधन के मुताबिक टाटा स्टील समाज में ट्रांसजेंडर लोगों को मुख्यधारा में लाने के महत्व को पहचानती है। इसलिए अलग-अलग इकाइयों में कई पदों पर भर्ती के लिए लिए ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन


15 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू भी होगा
हर साल लगभग 35 मिलियन टन कच्चे इस्पात का उत्पादन करने के मामले में टाटा अग्रणी वैश्विक कंपनी है। टाटा ने ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को नौकरी देने के फैसले पर कहा, आवेदन की अंतिम तारीख 15 फरवरी है। शॉर्टलिस्ट होने के बाद उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। भर्ती से पहले पदों की जरूरत के अनुसार लिखित परीक्षा या इंटरव्यू देना पड़ेगा।
विज्ञापन


शैक्षणिक योग्यता के बारे में टाटा स्टील ने क्या बताया?
योग्यता के बारे में टाटा स्टील ने बताया, अंग्रेजी में मैट्रिकुलेशन या औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से कोर्स करने वाले पात्र उम्मीदवार संबंधित पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी विषय में स्नातक या अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) या विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से मान्यता प्राप्त संस्था में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या किसी भी विषय में बीई/बीटेक में डिग्री हासिल करने वाले उम्मीदवार भी टाटा स्टील में भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed