{"_id":"688cba61024eaee4e2051405","slug":"tata-power-net-profit-rises-6-in-june-quarter-revenue-rises-to-17464-crore-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Q1 Results: टाटा पावर का शुद्ध लाभ जून तिमाही में छह फीसदी बढ़ा, राजस्व बढ़कर ₹17464 करोड़ पहुंचा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Q1 Results: टाटा पावर का शुद्ध लाभ जून तिमाही में छह फीसदी बढ़ा, राजस्व बढ़कर ₹17464 करोड़ पहुंचा
Fri, 01 Aug 2025 06:30 PM IST
रिया दुबे
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रिया दुबे
Updated Fri, 01 Aug 2025 06:30 PM IST
सार
Q1 Results: कई कंपनियां तिमाही नतीजों की घोषणा कर चुकी हैं। इस बीच शुक्रवार को टाटा पावर ने बताया कि कंपनी ने जून तिमाही के मुनाफे में छह प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। वहीं कंपनी का राजस्व बढ़कर 17,464 करोड़ रुपये हो गया।
विज्ञापन
टाटा ग्रुप
- फोटो : Tata Group
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टाटा पावर का समेकित शुद्ध लाभ जून तिमाही में छह प्रतिशत बढ़कर 1,262 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने पिछले साल 1,189 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। तिमाही के दौरान कंपनी का राजस्व बढ़कर 17,464 करोड़ रुपये हो गया। यह एक साल पहले 16,810 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Forex Reserve: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.7 अरब डॉलर बढ़ा, 698.192 अरब डॉलर पर पहुंचा आंकड़ा
विज्ञापन
कंपनी को यह लाभ मुख्य रूप से नवीकरणीय ऊर्जा के साथ-साथ पारेषण और वितरण कारोबार से प्राप्त राजस्व में बढ़ोतरी के कारण हुआ। टाटा पावर के सीईओ और प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने कहा कि हमने अपने सभी व्यावसायिक क्षेत्रों में मजबूत प्रदर्शन के साथ वित्त वर्ष 26 की शानदार शुरुआता की है। हमारा नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है, क्योंकि हम स्वच्छ ऊर्जा मूल्य श्रृंखला में नवाचार, पैमाने और दक्षता को बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन