फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's foreign exchange reserves increased by $ 2.7 billion, the figure reached $ 698 billion

Forex Reserve: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.7 अरब डॉलर बढ़ा, 698.192 अरब डॉलर पर पहुंचा आंकड़ा

Fri, 01 Aug 2025 06:07 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 01 Aug 2025 06:07 PM IST
सार

Forex Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 25 जुलाई को समाप्त हफ्ते के दौरान 2.703 अरब डॉलर बढ़कर 698.192 अरब डॉलर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। वहीं स्वर्ण भंडार 1.206 अरब डॉलर बढ़कर 85.704 अरब डॉलर हो गया।

विज्ञापन
India's foreign exchange reserves increased by $ 2.7 billion, the figure reached $ 698 billion
विदेशी मुद्रा भंडार - फोटो : Agency

विस्तार

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 25 जुलाई को समाप्त के दौरान 2.703 अरब डॉलर बढ़कर 698.192 अरब डॉलर हो गया। पिछले रिपोर्टिंग सप्ताह में समग्र भंडार 1.183 अरब डॉलर घटकर 695.489 अरब डॉलर रह गया था। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Gold Silver Price: सस्ता हो रहा सोना-चांदी, गोल्ड 400 रुपये और सिल्वर 2500 रुपये टूटा
विज्ञापन


विदेशी मुद्रा आस्तियां बढ़कर 588.926 अरब डॉलर हो गईं
आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुंद्र भंडार का एक प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां 1.316 अरब डॉलर बढ़कर 588.926 अरब डॉलर हो गईं। विदेशी मुद्रा आस्तियों में डॉलर के मुकाबले यूरो, पाउंड और येन जैसी अन्य मुद्राओं के उतार-चढ़ाव का भी असर शामिल होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वर्ण भंडार बढ़कर 85.704 डॉलर हो गया
आरबीआई ने बताया कि इस सप्ताह के दौरान सोने का भंडार 1.206 अरब डॉलर बढ़कर 85.704 अरब डॉलर हो गया। केंद्रीय बैंक ने कहा कि स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (एसडीआर) 126 मिलियन डॉलर बढ़कर 18.809 अरब डॉलर हो गया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत की आरक्षित स्थिति भी 55 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.753 अरब डॉलर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed