टाटा समूह करेगा इस हवाई अड्डे का संचालन, आठ हजार करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा समूह अब हवाई अड्डे के संचालन बिजनेस में उतर गया है। अब समूह ने दिल्ली एयरपोर्ट का संचालन करने वाली कंपनी जीएमआर में बड़ी हिस्सेदारी खरीद ली है। इसके लिए उसने दो अन्य कंपनियों के साथ मिलकर आठ हजार करोड़ का निवेश किया है।
इन कंपनियों के साथ किया निवेश
टाटा समूह ने सिंगापुर की जीआईसी और एसएसजी कैपिटल मैनेजमेंट के साथ मिलकर यह निवेश किया है। इस निवेश के साथ ही दिल्ली एयरपोर्ट पर टाटा समूह की 20 फीसदी, जीआईसी की 15 फीसदी और एसएसजी कैपिटल की 10 फीसदी हिस्सेदारी हो जाएगी। तीनों कंपनियां अब 45 फीसदी हिस्सा अपने पास रखेंगी।
18 हजार करोड़ का हो जाएगा जीएमआर
जीएमआर इस निवेश के बाद 18 हजार करोड़ रुपये की कंपनी हो जाएगी। इस डील के साथ ही टाटा समूह अब हवाई अड्डा संचालन के बिजनेस में भी उतर गया है।
अडानी समूह को टक्कर
इस डील के बाद अब टाटा समूह सीधे अडानी समूह को टक्कर देगा, जिसने हाल ही 50 साल के लिए देश के पांच छोटे हवाई अड्डों का संचालन करने का जिम्मा लिया है। केंद्र सरकार अब निजी कंपनियों को छोटे हवाई अड्डे का संचालन करने के लिए आगे ला रही है।
टाटा करती है दो हवाई कंपनियों का संचालन
टाटा फिलहाल देश में दो प्रमुख हवाई कंपनियों में संचालन कर सकती है। उसकी एयर एशिया और विस्तारा में बड़ी हिस्सेदारी है। इस डील के बाद जीएमआर अपनी 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की उधारी को खत्म कर देगा।