फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tamil Nadu gets major chunk of projects under PLI scheme in Electronics Automobile says FM Sitharaman

Tamil Nadu: डीएमके सरकार के आरोपों के बीच, वित्त मंत्री का बयान- PLI योजना के तहत तमिलनाडु को मिला बड़ा फायदा

Sun, 23 Mar 2025 12:28 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 23 Mar 2025 12:28 PM IST
सार

वित्त मंत्री ने बताया है कि केंद्र सरकार की पीएलआई योजना के तहत तमिलनाडु को बड़ा फायदा मिला है और इलेक्ट्रोनिक्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर के बड़े प्रोजेक्ट राज्य को मिले हैं। 

विज्ञापन
Tamil Nadu gets major chunk of projects under PLI scheme in Electronics Automobile says FM Sitharaman
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

तमिलनाडु की डीएमके सरकार तीन भाषा नीति और परिसीमन के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमलावर है। डीएमके सरकार का कहना है कि केंद्र द्वारा राज्य की अनदेखी की जा रही है। इस बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान सामने आया है। वित्त मंत्री ने बताया है कि केंद्र सरकार की पीएलआई योजना के तहत तमिलनाडु को बड़ा फायदा मिला है और इलेक्ट्रोनिक्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर के बड़े प्रोजेक्ट राज्य को मिले हैं। 
विज्ञापन


केंद्र की पीएलआई योजना के लाभार्थी राज्यों में तमिलनाडु भी शामिल
चेन्नई में शनिवार की शाम को चेन्नई सिटिजन फोरम द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में वित्त मंत्री ने तमिलनाडु सरकार द्वारा केंद्र सरकार पर फंडिंग के मामले में राज्य की अनदेखी करने के आरोपों पर कहा कि 'तमिलनाडु, पीएलआई योजना के सबसे बड़े लाभार्थी राज्यों में से एक है। केंद्र सरकार ने पीएलआई योजना के तहत इलेक्ट्रोनिक्स पार्ट्स बनाने वाली और ऑटोमोबाइल सेक्टर की 27 कंपनियों को मंजूरी दी थी, इनमें से सात कंपनियां तमिलनाडु की हैं।'
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने बिना किसी का नाम लिए राज्य सरकार के उन दावों को खारिज कर दिया कि उन्हें केंद्र से केंद्रीय कर में बेहद कम हिस्सा मिला है। वित्त मंत्री ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि राज्य सरकार ने किस गणना के आधार पर यह बात कही है, लेकिन मैं इतना कह सकती हूं कि बीते 10 वर्षों में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से राज्य को काफी फायदा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Tamil Nadu: परिसीमन पर भाजपा के विरोध का डीके शिवकुमार ने किया स्वागत, अन्नामलाई पर कर दी ये बड़ी टिप्पणी


केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को गिनाया
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 'देश के दो बड़े इलेक्ट्रोनिक पार्ट्स बनाने वाले क्लस्टर में से एक तमिलनाडु में और एक गुजरात में बनाया जा रहा है। इसके लिए 1100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। साथ ही ऑटोमोबाइल सेक्टर में केंद्र की पीएलआई योजना के तहत मंजूर 82 आवेदनों में से 46 तमिलनाडु के मंजूर किए गए हैं।' उन्होंने कहा कि राज्य में पवन ऊर्जा संबंधी प्रोजेक्ट के विकास के लिए भी 7,453 करोड़ रुपये दिए गए हैं।  राज्य में दो हजार किलोमीटर से ज्यादा रेल लाइनों को विद्युतीकरण का काम हो चुका है।

ये भी पढ़ें- Tamil Nadu: 'सीएम स्टालिन पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबे', केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने बोला हमला

वित्त मंत्री ने कहा कि 'चेन्नई मेट्रो के विस्तार के लिए 63 हजार करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, इनमें से 60 प्रतिशत फंड केंद्र सरकार देगी।' सीतारमण ने तमिलनाडु सरकार पर आरोप लगाया कि तीन भाषा नीति और परिसीमन के मुद्दों को उठाकर लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश हो रही है। 

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed