फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Switzerland says India, EFTA trade pact to come into force from Oct 1

India-EFTA Deal: भारत व ईएफटीए के बीच व्यापार समझौता 1 अक्तूबर से लागू होगा, स्विट्जरलैंड ने दी जानकारी

Wed, 03 Sep 2025 03:57 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 03 Sep 2025 03:57 PM IST
सार

India-EFTA Deal: ईएफटीए के साथ व्यापार समझौते के तहत भारत को समूह के देशों से 15 वर्षों में 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश का भरोसा मिला है। वहीं, स्विस घड़ियों, चॉकलेट और कटे व पॉलिश किए गए हीरों जैसे कई उत्पादों को कम या शून्य शुल्क पर बेचने की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन
Switzerland says India, EFTA trade pact to come into force from Oct 1
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FreePik

विस्तार

भारत और चार यूरोपीय देशों के समूह ईएफटीए के बीच मुक्त व्यापार समझौता 1 अक्तूबर से लागू होगा। इसमें व्यापार और सतत विकास पर कानूनी रूप से बाध्यकारी प्रावधान होंगे।स्विट्जरलैंड ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन


बयान में कहा गया, "पहली बार भारत ने मुक्त व्यापार समझौते में व्यापार और सतत विकास पर कानूनी रूप से बाध्यकारी प्रावधान निर्धारित किए हैं।" यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) के सदस्य आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड हैं। दोनों पक्षों ने 10 मार्च, 2024 को व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते (टीईपीए) पर हस्ताक्षर किए थे।
विज्ञापन


समझौते के तहत भारत को समूह के देशों से 15 वर्षों में 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश का भरोसा मिला है। वहीं, स्विस घड़ियों, चॉकलेट और कटे व पॉलिश किए गए हीरों जैसे कई उत्पादों को कम या शून्य शुल्क पर बेचने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समूह ने 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है - समझौते के कार्यान्वयन के बाद 10 वर्षों के भीतर 50 बिलियन अमेरिकी डॉलर और अगले पांच वर्षों में 50 बिलियन अमेरिकी डॉलर - जिससे भारत में दस लाख प्रत्यक्ष नौकरियों का सृजन होगा। यह भारत की ओर से अब तक हस्ताक्षरित किसी भी व्यापार समझौते में सहमत अपनी तरह की पहली प्रतिज्ञा है।

स्विटजरलैंड ने कहा कि इस समझौते से द्विपक्षीय आर्थिक आदान-प्रदान के लिए कानूनी निश्चितता और पूर्वानुमानशीलता बढ़ेगी। इसमें कहा गया है, "इससे स्विस वस्तुओं और सेवाओं के लिए भारतीय बाजार तक पहुंच में भी सुधार होगा। भारत स्विट्जरलैंड को मौजूदा निर्यात (2018-2023, सोने को छोड़कर) के 94.7 प्रतिशत के लिए बेहतर बाजार पहुंच प्रदान करता है।" इनमें फार्मास्यूटिकल उत्पाद, मशीनरी, ऑप्टिकल उपकरण, घड़ियां और प्रसंस्कृत कृषि उत्पाद शामिल हैं।


इसमें कहा गया है कि इस समझौते में एक प्रावधान यह भी है कि अनुबंध करने वाले पक्ष अन्य अंतर्राष्ट्रीय समझौतों के तहत अपने अधिकारों और दायित्वों की पुष्टि करेंगे। इनमें व्यापार, पर्यावरण, सामाजिक मामले और मानवाधिकार के क्षेत्रों में समझौते शामिल हैं। बयान के अनुसार समझौते का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि साझेदार देशों के पर्यावरण और श्रम कानून का और अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण और सामाजिक कानूनों का उल्लंघन न हो।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed