फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Swiggy to layoff 6% of workforce impacting 400 jobs: sources

Swiggy Layoff: अब स्विगी में छंटनी; सूत्रों का दावा- कार्यबल में 6% की कटौती होगी, 400 कर्मी प्रभावित होंगे

Thu, 25 Jan 2024 05:00 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 25 Jan 2024 05:00 PM IST
सार

Swiggy Layoffs: स्विगी छंटनी के जरिए अपनी लागत में कमी करना चाहती है ताकि कंपनी का मुनाफा बढ़े। सूत्रों ने कहा कि स्विगी अपने कर्मचारियों की संख्या में 6% की कटौती करने के लिए तैयार है, जिससे प्रौद्योगिकी, कॉल सेंटर और कॉर्पोरेट भूमिकाओं जैसी टीमों में 350-400 कर्मचारी प्रभावित होंगे।

विज्ञापन
Swiggy to layoff 6% of workforce impacting 400 jobs: sources
स्विगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीओ की दौड़ में शामिल खाद्य और ग्रॉसरी डिलिवरी फर्म स्विगी ने एक बार फिर छंटनी शुरू की है। कंपनी छंटनी के जरिए अपनी लागत में कमी करना चाहती है ताकि कंपनी का मुनाफा बढ़े।सूत्रों ने कहा कि स्विगी अपने कर्मचारियों की संख्या में 6% की कटौती करने के लिए तैयार है, जिससे प्रौद्योगिकी, कॉल सेंटर और कॉर्पोरेट भूमिकाओं जैसी टीमों में 350-400 कर्मचारी प्रभावित होंगे।

विज्ञापन


सूत्रों ने मीडिया को बताया कि कंपनी में सीनियर लीडर्स को दी गई जानकारी और मौजूदा जानकारी के मुताबिक आने वाले हफ्तों में छंटनी की यह कार्रवाई धीरे-धीरे की जाएगी।
विज्ञापन


मामले की जानकारी रखने वालों के अनुसार स्विगी का फूड-डिलीवरी बिजनेस मुनाफा बना रहा है है, लेकिन अब भी इसकी ग्रॉसरी यूनिट इंस्टामार्ट घाटे में है। बेंगलुरु स्थित कंपनी आईपीओ लाने से पहले अपनी लागत में कटौती करने और बेहतर वित्तीय प्रदर्शन करने के लिए सभी मोर्चों पर खुद को ढालने की कवायद में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छंटनी के साथ ही स्विगी पेटीएम और फ्लिपकार्ट जैसी उन कंपनियों की सूची में शामिल हो गई है जिन्होंने हाल ही में अपना खर्च घटाने के लिए लेऑफ का सहारा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed