फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   Swiggy Alcohol Home Delivery Service in Ranchi Jharkhand

Swiggy ने शुरू की शराब की होम डिलीवरी, रांची से शुरुआत, अन्य राज्यों से हो रही बात

Thu, 21 May 2020 05:07 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 21 May 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
Swiggy Alcohol Home Delivery Service in Ranchi Jharkhand
स्विगी ने शुरू की शराब की होम डिलीवरी - फोटो : अमर उजाला

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी ने गुरुवार को झारखंड के रांची में शराब की होम डिलीवरी सेवा की शुरुआत कर दी। अब स्विगी इस संबंध में और राज्यों से भी बात कर रही है, जिससे वहां भी ऑनलाइन माध्यम से इच्छुक लोगों के घर तक शराब पहुंचाई जा सके और शराब की दुकानों पर भीड़ न लगे।

विज्ञापन


स्विगी ने एक बयान में कहा कि रांची में यह सेवा शुरू की जा चुकी है और एक सप्ताह के अंदर झारखंड के अन्य प्रमुख शहरों में भी यह सेवा शुरू हो जाएगी। कंपनी शराब बिक्री में ऑनलाइन व्यवस्था में सहायता करने और होम डिलीवरी करने के लिए और भी कई राज्यों से संपर्क में है।
विज्ञापन


कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के नियमों के ध्यान में रखते हुए शराब की सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए स्विगी ने आयु सत्यापन और उपयोगकर्ता के सत्यापन जैसे मानक तय किए हैं। स्विगी शराब की दुकानों को उनका लाइसेंस जांचने के बाद जोड़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्विगी के वाइस प्रेसिडेंट अनुज राठी ने कहा, शराब की सुरक्षित और जिम्मेदार तरीके से होम डिलीवरी की सुविधा देकर हम शराब की दुकानों के लिए अतिरिक्त व्यापार उत्पन्न कर सकते हैं और दुकानों पर जुटने वाली भारी भीड़ की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।' 

बयान के अनुसार स्विगी ने राज्य सरकारों के दिशा-निर्देश के अनुसार लाइसेंस और अन्य जरूरी दस्तावाजों का सत्यापन करने के बाद अधिकृत खुदरा दुकानदारों के साथ गठजोड़ किया है। शराब ऑर्डर करने के लिए एप में अलग ऑप्शन 'वाइन शॉप्स' दिया गया है। 


राठी ने कहा कि कंपनी के पास प्रौद्योगिकी और ढांचागत सुविधा है जिससे वह छोटे-छोटे गली-मोहल्ले भी सामानों की आपूर्ति कर सकती है। कंपनी किराना सामान और कोविड-19 राहत उपायों का दायर बढ़ाने जैसी पहल के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed