फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Survey: Elon Musk's power increased after Trump's return; but he suffered losses of popularity and wealth

ट्रंप की वापसी: एलन मस्क की ताकत बढ़ी; पर लोकप्रियता व संपत्ति के मोर्चे पर नुकसान, सर्वे में हुआ यह खुलासा

Mon, 28 Apr 2025 02:44 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 28 Apr 2025 02:44 PM IST
सार

Elon Musk: द एसोसिएटेड प्रेस-नॉर्क सेंटर फॉर पब्लिक अफेयर्स रिसर्च के एक सर्वेक्षण के अनुसार वर्षों तक तकनीकी दिग्गज और विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में ख्याति अर्जित करने वाले एलन मस्क की हाल के महीनों में वॉशिंगटन में ताकत तो बढ़ी, लेकिन उनकी लोकप्रियता में कमी आई है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Survey: Elon Musk's power increased after Trump's return; but he suffered losses of popularity and wealth
डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क - फोटो : Fox News Youtube

विस्तार

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता में वापसी का फायदा दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क को नि:संदेह मिला है। बीते कुछ महीनों में वॉशिंटन के राजनीतिक गलियारों में उनकी ताकत काफी हद तक बढ़ी है। हालांकि, इस दौरान उनकी लोकप्रियता में गिरावट आई है। एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है। संपत्ति के मार्चे पर भी उन्हें नुकसान उठाना पड़ा है। 

विज्ञापन


ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार बीते एक साल में मस्क की संपत्ति $97.7 अरब डॉलर तक घटी है। हालांकि, एलन मस्क 335 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ अब भी दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं। 
विज्ञापन


द एसोसिएटेड प्रेस-नॉर्क सेंटर फॉर पब्लिक अफेयर्स रिसर्च के एक सर्वेक्षण के अनुसार वर्षों तक तकनीकी दिग्गज और विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में ख्याति अर्जित करने वाले एलन मस्क की हाल के महीनों में वॉशिंगटन में ताकत तो बढ़ी, लेकिन उनकी लोकप्रियता में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल के अनुसार, केवल 33 प्रतिशत अमेरिकी वयस्क मस्क के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं, जबकि दिसंबर में यह आंकड़ा 41 प्रतिशत था। मस्क राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सरकारी खर्च में कटौती और पुनर्गठन के प्रयासों का चेहरा हैं, वे अब अलोकप्रिय हो रहे हैं।

नॉर्थ कैरोलिना के 27 वर्षीय डेमोक्रेट अर्नेस्ट परेरा ने कहा, यह शर्मनाक है कि उन्होंने अपनी प्रतिष्ठा को नष्ट कर लिया। वे अपनी ही हवा में बह गए। पोल में पाया गया कि दो-तिहाई वयस्क मानते हैं कि मस्क का संघीय सरकार पर अत्यधिक प्रभाव है, हालांकि यह प्रभाव जल्द खत्म हो सकता है, क्योंकि मस्क जल्द ही प्रशासनिक भूमिका छोड़ सकते हैं। 


पेंसिल्वेनिया की 75 वर्षीय रिटायरी सुसान वोल्फ ने कहा कि सरकार बहुत बड़ी है, लेकिन मस्क ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। मस्क की सरकारी दक्षता विभाग (डोजी) ने हजारों कर्मचारियों की छंटनी की, लेकिन एक ट्रिलियन डॉलर की कटौती का लक्ष्य 150 बिलियन तक सिमट गया। पोल में 50 प्रतिशत लोग ट्रंप की कर्मचारी कटौती को बहुत ज्यादा मानते हैं, जबकि 30 प्रतिशत इसे सही मानते हैं। वहीं, 14 प्रतिशत लोग नौकरियों में और कटौती चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed