फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Supriya Sule targeted the BJP, said- they do not have the right to take the name of Shivaji

Maharashtra Politics: सुप्रिया सुले ने भाजपा पर साधा निशाना, बोलीं- उन्हें शिवाजी का नाम लेने का अधिकार नहीं

Mon, 21 Nov 2022 05:09 PM IST
विवेक दास न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 21 Nov 2022 05:09 PM IST
सार

Maharashtra Politics: एनसीपी ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी पर यह दावा करने का आरोप लगाया है कि मराठा साम्राज्य के संस्थापक ने मुगल बादशाह औरंगजेब से पांच बार माफी मांगी थी। उन्होंने कहा कि इसे रोकने के लिए राकांपा, शिवसेना और कांग्रेस सड़क पर उतर आई हैं और विरोध कर रही हैं।

विज्ञापन
Supriya Sule targeted the BJP, said- they do not have the right to take the name of Shivaji
supriya sule - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सांसद सुप्रिया सुले ने सोमवार को भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की टिप्पणी का बचाव कर रही है। पार्टी को इस मामले में बोलने का भी अधिकार नहीं है। वे मराठा राजा का नाम लेने के योग्य भी नहीं हैं। राकांपा की पुणे शहर इकाई ने छत्रपति शिवाजी महाराज को पुराने दिनों का प्रतीक बताने वाली उनकी टिप्पणी पर राज्यपाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान एक पार्टी कार्यकर्ता कोश्यारी की तरह कपड़े पहने दिखाई दिए। उन्होंने राज्यपाल के खिलाफ नारेबाजी भी की।

विज्ञापन


संवाददाताओं से बात करते हुए सुले ने कहा कि जिस तरह से राज्यपाल लगातार भारत के महानायकों के बारे में बात कर रहे हैं, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा प्रवक्ता का एक वीडियो वायरल हो रहा है और ऐसा लगता है कि ये लोग लगातार छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने का पाप कर रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है और इसे बंद करना चाहिए।
विज्ञापन


एनसीपी ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी पर यह दावा करने का आरोप लगाया है कि मराठा साम्राज्य के संस्थापक ने मुगल बादशाह औरंगजेब से पांच बार माफी मांगी थी। उन्होंने कहा कि इसे रोकने के लिए राकांपा, शिवसेना और कांग्रेस सड़क पर उतर आई हैं और विरोध कर रही हैं। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा राज्यपाल के बयान का बचाव करने के बारे में पूछे जाने पर सुले ने कहा कि अगर विपक्ष कुछ करता है तो यह गलती हो जाती है और अगर वे (भाजपा) कुछ करते हैं तो ऐसा नहीं है। यह उनका दोहरा मापदंड है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं उपमुख्यमंत्री फडणवीस से अधिक उम्मीद कर रही थी। वे पांच साल तक मुख्यमंत्री रहे। आपकी एक अलग विचारधारा हो सकती है, लेकिन अगर छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान किया जा रहा है और यदि आप इसका बचाव कर रहे हैं, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। 


एनसीपी नेता ने कहा कि  मैं समझ सकती हूं कि एक बार गलती हो सकती है, लेकिन वह (कोश्यारी) बार-बार बोलते रहे हैं। वह बार-बार अपराध कर रहे हैं। जब गलती बार-बार होती है, तो वह गलती नहीं रहती, यह एक विकल्प बन जाता है। दरअसल, कोश्यारी ने शनिवार को कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज पुराने दिनों के प्रतीक थे और उनकी जगह बाबासाहेब अंबेडकर और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ले ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed