{"_id":"617a9518a6932302760dce90","slug":"sundaram-finance-to-spend-10-crore-rupees-on-public-service-program-and-launches-music-video-on-covid-vaccination-awareness","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरम फाइनेंस का फैसला: जनसेवा कार्यक्रम पर खर्च करेगी 10 करोड़, टीकाकरण जागरूकता पर लॉन्च किया म्यूजिक वीडियो","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
सुंदरम फाइनेंस का फैसला: जनसेवा कार्यक्रम पर खर्च करेगी 10 करोड़, टीकाकरण जागरूकता पर लॉन्च किया म्यूजिक वीडियो
Thu, 28 Oct 2021 05:48 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 28 Oct 2021 05:48 PM IST
सार
सुंदरम फाइनेंस नामक कंपनी ने अपने जन सेवा कार्यक्रम (पब्लिक सर्विस प्रोग्राम) पर 10 करोड़ रुपये खर्च करने का फैसला किया है। कंपनी का मुख्यालय चेन्नई में स्थित है।
विज्ञापन
भारत में कोरोना टीकाकरण
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी सुंदरम फाइनेंस ने गुरुवार को कहा कि हम अपने पब्लिक सर्विस प्रोग्राम पर एक चरणबद्ध तरीके से 10 करोड़ रुपये खर्च करने जा रहे हैं। इसके साथ ही कंपनी ने एक म्यूजिक वीडियो 'ऊसिंगो' (सोचिए) भी लॉन्च किया। कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस वीडियो का लक्ष्य कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण के लिए जनता के बीच झिझक को दूर करना है।
विज्ञापन
इस म्यूजिक वीडियो को प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है और अरिवरसु कलाइनेशन ने इसके बोल लिखे हैं। वीडियों में तमिल फिल्म उद्योग की विभिन्न हस्तियों को टीकाकरण करवाने का महत्व बताते हुए देखा जा सकता है। इनमें डायरेक्टर अजय ग्ननमुत्थु, कोरियोग्राफर सतीश कृष्णन, अभिनेता रोबो शंकर, थंगदुरई और दीपा शंकर आदि के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
'टीकाकरण के प्रति लगातार जागरूक करते रहने की जरूरत'
सुंदरम फाइनेंस के पाइस चेयरमैन हर्षा विजि ने कहा कि राज्य सरकार पूरे प्रदेश में टीकाकरण अभियान को लेकर शानदार प्रयास कर रही है। हम मानते हैं कि यह बहुत महत्वपूर्ण समय है और हमें टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करते रहना होगा। वहीं, कंपनी के एमडी राजीव लोचन ने कहा कि हमें लगता है कि लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने का यह सबसे उपयुक्त समय है।
विज्ञापन