{"_id":"64a6940808f1b5b0c9036b73","slug":"stock-exchange-closing-bell-share-market-sensex-nifty-news-and-updates-today-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Share Market: घरेलू शेयर बाजार में एक दिन की गिरावट के बाद तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी नए शिखर पर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Share Market: घरेलू शेयर बाजार में एक दिन की गिरावट के बाद तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी नए शिखर पर
Thu, 06 Jul 2023 05:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 06 Jul 2023 05:06 PM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू शेयर बाजार में एक दिन के गिरावट के बाद गुरुवार को फिर तेजी लौटी। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 339.60 अंक की छलांग के साथ नए शिखर पर पहुंच गया। 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 339.60 अंक यानी 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ अब तक के उच्चतम स्तर 65,785.64 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान मानक सूचकांक 386.94 अंक की तेजी के साथ 65,832.98 अंक के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 98.80 अंक यानी 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ 19,497.30 की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान यह 113.7 अंक उछलकर रिकॉर्ड 19,512.20 अंक तक चला गया था। बता दें कि सेंसेक्स में बुधवार को 33.01 अंक की गिरावट आई थी, जबकि निफ्टी 9.50 अंक चढ़ा था।
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
विज्ञापन