{"_id":"625cf5b03d175d791055bd61","slug":"state-bank-of-india-sbi-hikes-mclr-by-10-basis-points-check-here-new-loan-interest-rates","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई-एक्सिस बैंक के ग्राहकों को झटका: अब लोन लेना होगा महंगा, एमसीएलआर में 10 बेसिस प्वाइंट का इजाफा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
एसबीआई-एक्सिस बैंक के ग्राहकों को झटका: अब लोन लेना होगा महंगा, एमसीएलआर में 10 बेसिस प्वाइंट का इजाफा
Mon, 18 Apr 2022 10:53 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 18 Apr 2022 10:53 AM IST
सार
SBI Hikes MCLR By 10 Basis Points: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने एमसीएलआर में 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी करते हुए ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। बैंक के इस फैसले का सबसे ज्यादा असर लोन लेने वाले ग्राहकों पर पड़ेगा। इससे होम-ऑटो या पर्सनल लोन महंगा होगा। साथ ही ईमएमआई भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
SBI
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आपका बैंक खाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) या फिर एक्सिस बैंक में है और आप होम या फिर ऑटो लोन लेने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए बुरी खुबर है। दरअसल, अब दोनों बैंक से लोन लेना महंगा हो जाएगा, क्योंकि इनमें एमसीएलआर में बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
एमसीएलआर में इतनी बढ़ोतरी
सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों को झटका देते हुए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट यानी एमसीएलआर में 10 बेसिस प्वाइंट का इजाफा कर दिया है। ये बढ़ी हुई दरें 15 अप्रैल से प्रभावी होंगी। यहां बता दें कि इस वृद्धि से ग्राहकों पर सीधा असर पड़ेगा। एक ओर जहां ईएमआई बढ़ जाएगी, तो दूसरी ओर बैंक से होम या ऑटो या फिर पर्सनल लोन लेना भी महंगा हो जाएगा। इसके साथ ही एक्सिस बैंक ने भी एमसीएलआर में 5 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। नई दरें 18 अप्रैल से लागू होंगी।
विज्ञापन
वृद्धि के बाद ये होंगी नई दरें
गौरतलब है कि कोई भी बैंक एमसीएलआर दरों के आधार पर कर्ज देता है, ऐसे में बैंक की ओर से उठाया गया यह कम लोन लेने वालों की मुश्किलों में इजाफा करने वाला है। एसबीआई के अनुसार, इस बदलाव के बाद एक रात की अवधि से तीन महीने तक के लिए एलसीएलआर की दरें 6.65 फीसदी की जगह 6.75 फीसदी हो जाएंगी। वहीं छह माह के लिए बढ़क 7.05 और एक साल के लिए एमसीएलआर 7.10 फीसदी होगा। दो और तीन साल के लिए इस वृद्धि के साथ एमसीएलआर क्रमश: 7.30 और 7.40 फीसदी होगा।
विज्ञापन