फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SBI and Axis Bank hikes MCLR by 10 or 5 basis points Check here new loan interest rates

एसबीआई-एक्सिस बैंक के ग्राहकों को झटका: अब लोन लेना होगा महंगा, एमसीएलआर में 10 बेसिस प्वाइंट का इजाफा

Mon, 18 Apr 2022 10:53 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 18 Apr 2022 10:53 AM IST
सार

SBI Hikes MCLR By 10 Basis Points: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने एमसीएलआर में 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी करते हुए ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। बैंक के इस फैसले का सबसे ज्यादा असर लोन लेने वाले ग्राहकों पर पड़ेगा। इससे होम-ऑटो या पर्सनल लोन महंगा होगा। साथ ही ईमएमआई भी बढ़ेगी।

विज्ञापन
SBI and Axis Bank hikes MCLR by 10 or 5 basis points Check here new loan interest rates
SBI - फोटो : istock

विस्तार

अगर आपका बैंक खाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) या फिर एक्सिस बैंक में है और आप होम या फिर ऑटो लोन लेने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए बुरी खुबर है। दरअसल, अब दोनों बैंक से लोन लेना महंगा हो जाएगा, क्योंकि इनमें एमसीएलआर में बढ़ोतरी की गई है। 

विज्ञापन


एमसीएलआर में इतनी बढ़ोतरी 
सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों को झटका देते हुए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट यानी एमसीएलआर में 10 बेसिस प्वाइंट का इजाफा कर दिया है। ये बढ़ी हुई दरें 15 अप्रैल से प्रभावी होंगी। यहां बता दें कि इस वृद्धि से ग्राहकों पर सीधा असर पड़ेगा। एक ओर जहां ईएमआई बढ़ जाएगी, तो दूसरी ओर बैंक से होम या ऑटो या फिर पर्सनल लोन लेना भी महंगा हो जाएगा। इसके साथ ही एक्सिस बैंक ने भी एमसीएलआर में 5 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। नई दरें 18 अप्रैल से लागू होंगी।
विज्ञापन


वृद्धि के बाद ये होंगी नई दरें
गौरतलब है कि कोई भी बैंक एमसीएलआर दरों के आधार पर कर्ज देता है, ऐसे में बैंक की ओर से उठाया गया यह कम लोन लेने वालों की मुश्किलों में इजाफा करने वाला है। एसबीआई के अनुसार, इस बदलाव के बाद एक रात की अवधि से तीन महीने तक के लिए एलसीएलआर की दरें 6.65 फीसदी की जगह 6.75 फीसदी हो जाएंगी। वहीं छह माह के लिए बढ़क 7.05 और एक साल के लिए एमसीएलआर 7.10 फीसदी होगा। दो और तीन साल के लिए इस वृद्धि के साथ एमसीएलआर क्रमश: 7.30 और 7.40 फीसदी होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed