फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   State Bank of India hikes fixed deposit rates by up to 75 bps Business News and Updates

SBI: एसबीआई ने फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर मिलने वाले ब्याज दरों में की बढ़ोतरी, अब मिलेगा इतना ब्याज

Wed, 15 May 2024 03:36 PM IST
कुमार विवेक डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 15 May 2024 03:36 PM IST
सार

SBI FD Rate Hike: बैंक ने 46 दिनों से 179 दिनों के बीच परिपक्व होने वाली जमा राशि पर अपनी सावधि जमा ब्याज दरों में 75 आधार अंकों (बीपीएस) की बढ़ोतरी की है, जो 4.75% से 5.50% तक है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए, बैंक ने समान अवधि के लिए ब्याज दर 5.25% से बढ़ाकर 6% कर दी है।

विज्ञापन
State Bank of India hikes fixed deposit rates by up to 75 bps Business News and Updates
भारतीय स्टेट बैंक - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) में पैसा लगाने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक 'भारतीय स्टेट बैंक' (एसबीआई) ने एफडी पर मिलने वाले ब्याज की दरों में वृद्धि कर दी है। रिटेल डिपॉजिट (दो करोड़ रुपये तक) और बल्क डिपॉजिट (दो करोड़ रुपये से ज्यादा) के तहत एक निश्चित समय अवधि के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गई है। एफडी पर मिलने वाले ब्याज की बढ़ी हुई दरें, 15 मई यानी बुधवार से लागू हो गई हैं। एसबीआई ने 46 दिनों से 179 दिनों के बीच पूरी होने वाली एफडी के लिए ब्याज दरों में 75 आधार अंक (बीपीएस) का इजाफा किया है। अब ये दरें 4.75 प्रतिशत से बढ़कर 5.50 फीसदी कर दी गई हैं। वरिष्ठ नागरिकों को उक्त अवधि के दौरान एफडी पर मिलने वाले ब्याज की दरें 5.25 से बढ़ाकर छह प्रतिशत कर दी गई हैं।

विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक के मुताबिक, सात से 45 दिन के बीच में जो भी एफडी पूरी होती है, उस पर मिलने वाले ब्याज की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अगर 46 दिन से 179 दिन के लिए कोई एफडी होती है, तो ब्याज दरों में 75 आधार अंक की वृद्धि की गई है। अब ब्याज की दर, 4.75 फीसदी से बढ़ाकर 5.50 फीसदी कर दी गई है। इस अवधि के दौरान वरिष्ठ नागरिक एफडी कराते हैं, तो उस पर छह फीसदी दर से ब्याज मिलेगा।
विज्ञापन


सामान्य नागरिकों के लिए 180 दिन से 210 दिन की अवधि के लिए कराई जाने वाली एफडी पर मिलने वाली ब्याज दर को 5.75 प्रतिशत से छह प्रतिशत कर दिया गया है। 211 दिन से लेकर एक वर्ष से कम समय अवधि के लिए एफडी दरों में 25 बीपीएस की बढ़ोतरी की गई है। सामान्य नागरिकों के लिए यह ब्याज दर छह फीसदी से बढ़ाकर 6.25 फीसदी कर दी गई है। वरिष्ठ नागरिक उक्त अवधि के लिए एफडी कराते हैं, तो उन्हें ब्याज की दर 6.50 फीसदी से बढ़कर 6.75 फीसदी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


बल्क एफडी कराने पर मिलेगा अधिक ब्याज
रिटेल के अलावा, बल्क एफडी की ब्याज दरों में भी बढ़ोतरी की गई है। एसबीआई ने 7 से 45 दिन की एफडी पर सामान्य ग्राहक को पांच फीसदी की बजाए अब 5.25 फीसदी ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिक हैं तो उन्हें 5.50 फीसदी से 5.75 फीसदी ब्याज दर मिलेगी। 46 से 179 दिन की एफडी पर बैंक ने 50 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी कर दी है। सामान्य ग्राहकों को मिलने वाली ब्याज दरें 5.75 फीसदी से 6.25 फीसदी हो गई हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें 6.25 फीसदी से बढ़कर 6.75 फीसदी हो गई हैं। 180 से 210 दिन की बल्क एफडी के लिए सामान्य ग्राहकों के लिए ब्याज दर 6.50 फीसदी से बढ़कर अब 6.60 फीसदी कर दी गई है। इसी अवधि में वरिष्ठ नागरिक के लिए ये ब्याज दरें 7 फीसदी 7.10 फीसदी सालाना कर दी गई हैं। एक से दो वर्ष की अवधि के लिए एफडी होती है, तो सामान्य लोगों को 7 फीसदी ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को 7.50 फीसदी दर से ब्याज मिलेगा। दो से तीन साल की एफडी है तो उसके लिए सामान्य लोगों को एफडी पर 7 फीसदी दर से ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को 7.50 फीसदी की दर से ब्याज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed