{"_id":"6571554d514c9eb10d0ef585","slug":"starbucks-loses-11-billion-due-to-poor-sales-boycotts-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Starbucks: इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच स्टारबक्स को बड़ा झटका, बहिष्कार के कारण 11 अरब डाॅलर का नुकसान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Starbucks: इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच स्टारबक्स को बड़ा झटका, बहिष्कार के कारण 11 अरब डाॅलर का नुकसान
Thu, 07 Dec 2023 11:50 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 07 Dec 2023 11:50 AM IST
सार
Starbucks: वाशिंगटन के सिएटल स्थित स्टारबक्स इन दिनों भूराजनीतिक तनावों से प्रभावित हुआ है। स्टारबक्स वर्कर्स यूनाइटेड जो इसके कई बरिस्ता का प्रतिनिधित्व करता है के एक ट्वीट के बाद कंपनी को बहिष्कार का सामना करना पड़ा है। ट्वीट में फिलिस्तीनियों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की गई थी।
विज्ञापन
स्टारबक्स
- फोटो : istock
विस्तार
वैश्विक राजनीतिक तनाव सिएटल स्थित स्टारबक्स कॉर्पोरेशन पर हावी हो रहा है, इसका नतीजा है कि कंपनी ने अपने मार्केट वैल्यू में लगभग 11 बिलियन डॉलर खो दिए हैं। इससे कंपनी के कुल मूल्य में 9.4 प्रतिशत की गिरावट आ गई है।
विज्ञापन
14 नवंबर को रेड कप डे के प्रचार के बाद से 19 दिनों में स्टारबक्स के शेयरों में 8.96 प्रतिशत की गिरावट आई है, जो लगभग 11 बिलियन अमरीकी डालर के नुकसान के बराबर है।
विज्ञापन
वाशिंगटन के सिएटल स्थित स्टारबक्स इन दिनों भूराजनीतिक तनावों से प्रभावित हुआ है। स्टारबक्स वर्कर्स यूनाइटेड जो इसके कई बरिस्ता का प्रतिनिधित्व करता है के एक ट्वीट के बाद कंपनी को बहिष्कार का सामना करना पड़ा है। ट्वीट में फिलिस्तीनियों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की गई थी।
विज्ञापन
एक उद्योग विश्लेषक ने कहा कि गाजा पट्टी में इस्राइल की कार्रवाई के बाद शुरू हुआ बहिष्कार कंपनी के भविष्य के लिए एक चुनौतीपूर्ण स्थिति है।
स्टारबक्स के शेयरों में लगातार 12 कारोबारी सेशन में गिरावट आई, जो 1992 में कंपनी के सार्वजनिक होने के बाद से अब तक का सबसे लंबा रिकॉर्ड है। कंपनी के स्टॉक वर्तमान में लगभग 95.80 डॉलर प्रति शेयर पर है, जो 115 डॉलर के वार्षिक उच्च स्तर से काफी नीचे है।
हालांकि कंपनी ने ताजा विवाद के बीच खुद की ओर से कुछ भी गलत करने से इनकार किया है। लेकिन विभाजनकारी वैश्विक मुद्दों के बीच अपनी ब्रांड प्रतिष्ठा को बनाए रखने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।
विश्लेषकों के साथ हाल ही में बातचीत में स्टारबक्स के सीईओ लक्ष्मण नरसिम्हन ने कहा कि वह कंपनी के विविध चैनलों और व्यापक आर्थिक चुनौतियों और बदलते उपभोक्ता व्यवहार के बावजूद ग्राहकों को जोड़ने की क्षमता के बारे में आशावादी बने हुए हैं।
स्टारबक्स का हालिया बहिष्कार इस्राइल के समर्थन में कई वैश्विक ब्रांडों के बहिष्कार का हिस्सा है। मिस्र में स्टारबक्स ने बहिष्कार से वित्तीय रूप से प्रभावित होने के बाद नवंबर के अंत में कथित तौर पर श्रमिकों को निकाल दिया सूत्रों के अनुसार खर्चों में कटौती करने के लिए कंपनी को ऐसा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।