फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sridhar Vembu Reversing demographic decline China Japan US economic development must be pro children

Sridhar Vembu: जनसांख्यिकीय गिरावट के बाद वापसी जटिल, आर्थिक विकास बाल हितैषी हो; शीर्ष सॉफ्टवेयर कंपनी के CEO

Sun, 05 Jan 2025 03:45 PM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 05 Jan 2025 03:45 PM IST
सार

भारत की शीर्ष सॉफ्टवेयर कंपनी जोहो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) श्रीधर वेम्बू ने जनसांख्यिकीय गिरावट को लेकर अहम टिप्पणी की है। उन्होंने जापान और चीन से सीखने की जरूरत बताई और कहा कि आर्थिक विकास बच्चों के पक्ष में होना चाहिए।

विज्ञापन
Sridhar Vembu Reversing demographic decline China Japan US economic development must be pro children
श्रीधर वेम्बू (फाइल) - फोटो : एक्स@svembu

विस्तार

दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी जोहो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) श्रीधर वेम्बू ने जापान और चीन का उदाहरण देकर कहा है कि जनसांख्यिकीय बदलाव से सीखने की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'मैं किसी ऐसे देश को नहीं जानता जिसने इसे उलट दिया हो। यह कई कारणों में एक है कि मैं ग्रामीण जीवन को प्राथमिकता देता हूं।' श्रीधर ने कहा कि वे सक्रियता से भारत की पारंपरिक संस्कृति को अपनाते हैं और ऐसे आर्थिक विकास को आगे बढ़ाना चाहते हैं जो बच्चों के पक्ष में हो।
विज्ञापन


चीन भी जनसांख्यिकीय पतन का सामना कर रहा है
उन्होंने विकसित देशों में जनसांख्यिकीय बदलावों का जिक्र किया और कहा, जापान 1990 के आसपास अपनी तकनीकी क्षमता के शिखर पर पहुंच चुका था। दुनिया की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनने के लिए जापान ने अमेरिका को पीछे छोड़ दिया। हालांकि, गंभीर जनसांख्यिकीय गिरावट के कारण आज हालात चुनौतीपूर्ण हैं। बकौल श्रीधर, चीन आज कई क्षेत्रों में दुनिया का प्रतिनिधित्व कर रहा है। हालांकि, चीन भी जनसांख्यिकीय पतन का सामना कर रहा है।
विज्ञापन


जनसांख्यिकीय बदलाव किन कारकों से होता है
उन्होंने कहा कि चीन का अभिजात वर्ग इसके बारे में जानता है, लेकिन अतीत में हुए जनसांख्यिकीय बदलावों को अब बदलना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि तेजी से आगे बढ़ने के प्रयास में बदलाव किए गए। श्रीधर के मुताबिक जनसांख्यिकीय बदलाव के कई कारकों में- बड़े पैमाने पर शहरीकरण, कार्य-जीवन संतुलन की अत्यधिक कमी, लंबी यात्राएं, पारंपरिक संस्कृति का नुकसान, धार्मिक विश्वास का नुकसान, एकल परिवार का उदय है। एक बार शुरू होने के बाद इसे पलटना बेहद जटिल है। वे किसी ऐसे देश को नहीं जानते जिसने जनसांख्यिकी को बदलने में सफलता पाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed