{"_id":"629de78b2a1d9b33aa54ae6f","slug":"sri-lanka-news-indian-businessman-arrested-with-foreign-currency-worth-over-rs-4-crore-at-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Lanka: विदेशी मुद्रा की तस्करी के आरोप में भारतीय कारोबारी गिरफ्तार, तलाशी में मिले चार करोड़ रुपये","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Sri Lanka: विदेशी मुद्रा की तस्करी के आरोप में भारतीय कारोबारी गिरफ्तार, तलाशी में मिले चार करोड़ रुपये
Mon, 06 Jun 2022 05:10 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 06 Jun 2022 05:10 PM IST
सार
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस भारतीय कारोबारी के सूटकेस की तलाशी के बाद सुरक्षा अधिकारियों को 117,000 कनाडाई डॉलर और 19,000 यूरो बरामद हुए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग चार करोड़ रुपये से अधिक है। इस राशि को आगे की जांच के लिए कटुनायके हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
श्रीलंका
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
देश के इतिहास का सबसे बड़ा आर्थिक संकट झेल रहे श्रीलंका में एक भारतीय कारोबारी को विदेशी मुद्रा की तस्करी के प्रयास में गिरफ्तार किया गया हे। 45 वर्षीय इस व्यक्ति के पास से चार करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी मुद्रा बरामद की गई है, जिसके बाद हवाईअड्डे से इसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
इस संबंध में जारी रिपोर्ट के मुताबिक, इस व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं की गई है। इसे रविवार को भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (बीआईए) से सुरक्षा अधिकारियों ने गिरफ्तार किया। वह व्यापार के सिलसिले में श्रीलंका आया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके सूटकेस की तलाशी के बाद सुरक्षा अधिकारियों को 117,000 कनाडाई डॉलर और 19,000 यूरो मिले। इनकी कुल कीमत लगभग चार करोड़ रुपये से अधिक है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया कि यात्री के संदिग्ध तरीके से व्यवहार करने पर सुरक्षा अधिकारियों ने उसके सामान की जांच की। दरअसल, अधिकारियों ने देखा कि यह यात्री हवाईअड्डे से प्रस्थान करने वाले यात्री टर्मिनल के शौचालय में बहुत कम समय में कई बार जा रहा था। यहां से उसे चेन्नई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में सवार होना था।
विज्ञापन
बहरहाल, यात्री और उसके पास से बरामद विदेशी मुद्रा को आगे की जांच के लिए कटुनायके हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों को सौंप दिया गया। वहीं यात्री को 10000 रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया गया। ज्ञात हो कि श्रीलंका में विदेशी मुद्रा भंडार लगभग पूरी तरह से खत्म हो चुका है और देश में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। इस सबके चलते स्थानीय लोग जरूरी सामनों के लिए भी मोहताज हैं।