फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Spotify Layoffs: Audio Streaming Platform to cut staff as soon as this week

Spotify Layoffs: अब स्पॉटिफाई में भी छंटनी की तैयारी!, खर्च में कमी के लिए कंपनी ले सकती है बड़ा फैसला

Mon, 23 Jan 2023 01:01 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 23 Jan 2023 01:01 PM IST
सार

Spotify Layoffs: सूत्रों के हवाले से ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कितनी नौकरियां खत्म की जा रही हैं, यह स्पष्ट नही किया गया है। Spotify ने टिप्पणी के लिए एक समाचार एजेंसी के अनुरोध का फिलहाल जवाब नहीं दिया है।

विज्ञापन
Spotify Layoffs: Audio Streaming Platform to cut staff as soon as this week
Spotify

विस्तार

स्पॉटिफाई टेक्नोलॉजी भी अपने यहां छंटनी की तैयारी कर कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लागत में कटौती के लिए इस सप्ताह की शुरुआत में कंपनी छंटनी की योजना बना रही है। अगर ऐसा होता है तो ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Spotify भी अल्फाबेट, अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी जिन्होंने बीते दिनों अपने यहां हजारों की संख्या में छंटनी की घोषणा की है।

विज्ञापन


सूत्रों के हवाले से ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कितनी नौकरियां खत्म की जा रही हैं, यह स्पष्ट नही किया गया है। Spotify ने टिप्पणी के लिए एक समाचार एजेंसी के अनुरोध का फिलहाल जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन


टेक फर्मों में पिछले साल हजारों लोगों ने अपनी नौकरियां गंवा दी है। जानकार मानते हैं कि महामारी के दौरान मांग में तेजी से गिरावट आई। वर्तमान में आईटी फर्म हर हाल में अपनी लागत घटाना चाहते हैं। ऐसे में मांग में कमी और वर्ष 2023 में मंदी की आशंका के कारण कंपनियां छंटनी का फैसला ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कुछ हफ्तों में गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट ने कहा था कि वह 12,000 नौकरियों को खत्म कर देगी। जबकि माइक्रोसॉफ्ट ने भी 10,000 लोगों के छंटनी की घोषणा की है। अमेजन की छंटनी से भी 18,000 से अधिक लोगों के प्रभावित होने की आशंका है। फेसबुक की मूल कंपनी मेटा और एलन मस्क के ट्विटर जैसी अन्य तकनीकी कंपनियों ने पिछले साल के अंत में हजारों लोगों को नौकरी से निकाल दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed