फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SpiceJet: SpiceJet will be able to operate only half the flights for the next eight weeks, DGCA orders

SpiceJet: अगले आठ हफ्तों तक स्पाइसजेट 50 फीसदी फ्लाइट्स का ही संचालन कर सकेगी, DGCA की कार्रवाई

Wed, 27 Jul 2022 10:40 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 27 Jul 2022 10:40 PM IST
सार

एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट DGCA की ओर से आदेश के जारी होने की तारीख से 8 सप्ताह के लिए अपनी स्वीकृत उड़ानों में से 50% का ही संचालन कर सकेगी।

विज्ञापन
SpiceJet: SpiceJet will be able to operate only half the flights for the next eight weeks, DGCA orders
स्पाइसजेट - फोटो : ANI

विस्तार

विमानन कंपनी स्पाइसजेट में विभिन्न स्पॉट चेक, निरीक्षण और कारण बताओ नोटिस के जवाब के मद्देनजर डीजीसीए ने एयरलाइन कंपनी को निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट इस आदेश के जारी होने की तारीख से 8 सप्ताह के लिए अपनी स्वीकृत उड़ानों में से 50% का ही संचालन कर सकेगी।

विज्ञापन


डीजीसीए की ओर से यह आदेश कंपनी की उड़ानों के दौरान हाल के दिनों में एक बाद एक गड़बड़ी की खबरों के बाद जारी किया गया है। गड़बड़ियां मिलने के बाद विमानन नियामक डीजीसीए ने स्पाइसजेट को शोकॉज नोटिसा जारी किया था। अब इस मामले में कंपनी ने विभिन्न जांच प्रक्रिया के बाद यह कड़ा फैसला लिया है।

विज्ञापन

डीजीसीए की ओर से जारी अंतरिम आदेश में कहा गया है कि स्पाइसजेट की उड़ानों में बीते एक अप्रैल से पांच जुलाई 2022 के बीच रिपोर्ट की गई घटनाओं की जांच में पाया गया कि कई मौकों पर विमानन कंपनी के एयरक्रॉफ्ट्स को अपने आरंभस्थल पर वापस लौटना पड़ा या अपने गंतव्य स्थल पर कमतर सुरक्षा के बीच लैडिंग करना पड़ा। जांच के दौरान यह पाया गया कि ऐसा खराब आंतरिक सुरक्षा के इंतजामों और अपर्याप्त मेंटेनेस के कारण हुआ। ऐसा होने से विमानों के सुरक्षा मानकों के साथ समझौता करना पड़ा।  

विज्ञापन
विज्ञापन


स्पाइसजेट ने अपने वेंडर्स का समय से नहीं किया भुगतान 

डीजीसीए की ओर से यह भी कहा गया है कि सितंबर 2021 में नियामक की ओर से की गई आर्थिक जांच के दौरान यह पाया गया था कि विमानन कंपनी स्पाइसजेट जिन वेंडर्स की सेवाएं ले रही हैं उन्हें लगातार समय पर भुगतान नहीं किया गया, जिससे जरूरी स्पेयर्स और दूसरी चीजों की कमी पैदा हुई और विमानों का परिचालन प्रभावित हुआ।

डीजीसीए के अनुसार हाल के दिनों में हुई गड़बड़ी की घटनाओं के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया कि यह एयरक्रॉफ्ट रूल्स 1937 के प्रावधानों का उल्लंघन है। इस संबंध में बीते पांच जुलाई को स्पाइसजेट कंपनी को शोकाॅज नोटिस जारी किया गया था। स्पाइसजेट से इस मामले में तीन हफ्तों के भी भीतर जवाब मांगा गया गया था। 

पांच जुलाई को जारी शो-कॉज का स्पाइसजेट ने बीते 25 जुलाई को दिया जवाब 

डीजीसीए ने अपने अंतरिम आदेश में कहा गया है कि विमानन कंपनी ने शो-कॉज का जवाब 25 जुलाई को दिया। उनकी ओर से कहा गया है कि वह अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठा रहा है। डीजीसीए के अंतरिम आदेश के आनुसार स्पाइसजेट एयरलाइन में स्पॉट चेक, निरीक्षण और विमानन कंपनी की ओर से दिए गए जवाब के आधार पर सुरक्षित और भरोसेमंद हवाई यात्रा सेवा सुनिश्चित करने के लिए कंपनी के स्वीकृत उड़ानों में 50 फीसदी की कटौती की गई है।

आठ हफ्तों तक स्पाइसजेट के आधे उड़नों पर रहेगी रोक 

कटौती का यह फैसला डीजीसीए का आदेश जारी होने के आठ हफ्तों के बाद तक लागू रहेगा। इन आठ हफ्तों के दौरान डीजीसीए एयरलाइन कंपनी के परिचालन पर नजर बनाकर रखेगी, उसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। डीजीसीए की ओर से यह अंतरिम आदेश सिविल एविएशन के ज्वाइंट डायरेक्टर जनरल मनीष कुमार ने जारी किया है

डीजीसीए के निर्देशों के अनुसार करते रहेंगे विमानों का परिचालन : स्पाइसजेट

वहीं, इस मामले में स्पाइसजेट की ओर से कहा गया है कि डीजीसीए का आदेश मिल गया है और हम नियामक के निर्देशों के अनुसार काम करेंगे। स्पाइसजेट की ओर से कहा गया है कि मौजूदा समय में कम यात्रा के मौसम के कारण, स्पाइसजेट ने अन्य एयरलाइनों की तरह अपने उड़ानों का संचालन को पहले ही पुनर्निर्धारित कर दिया था, इसलिए हमारे उड़ान संचालन पर डीजीसीए के आदेश का बिल्कुल कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। हम सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए डीजीसीए के दिशा-निर्देशों के अनुसार विमानों का परिचालन करते रहेंगे। 


 

SpiceJet: SpiceJet will be able to operate only half the flights for the next eight weeks, DGCA orders
air india - फोटो : amar ujala
तीन B777-200LR बड़े विमान बेचेगी एयर इंडिया
टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने बुधवार को अपने तीन B777-200LR बड़े विमानों को बेचने के लिए एक निविदा जारी की। इन विमानों का निर्माण 2009 में किया गया था। टाटा समूह ने 27 जनवरी को एयर इंडिया की कमान संभाली थी। कंपनी वर्तमान में एयरबस और बोइंग के साथ एक बड़ा विमान ऑर्डर करने की तैयारी कर रही है। टेंडर में कहा गया है कि GE90-110 इंजन से चलने वाले तीन विमानों के लिए 16 अगस्त तक बोलियां जमा करनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed