फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Spain To Scrap "Golden Visa" Scheme For Foreign Real Estate Investors

Visa: स्पेन के पीएम ने गोल्डन वीजा स्कीम को रद्द करने की बात कही, 5 लाख यूरो के निवेश पर मिलती है ये सुविधा

Tue, 09 Apr 2024 05:29 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 09 Apr 2024 05:29 PM IST
सार

Visa: स्पेनिश पीएम सांचेज ने दक्षिणी शहर सेविले के पास एक इलाके का दौरा करते हुए कहा कि सरकार तथाकथित गोल्डन वीजा योजना को खत्म करने जा रही है जो संपत्ति में 500,000 यूरो के निवेश के बदले स्पेन में पहुंच की अनुमति देती है।

विज्ञापन
Spain To Scrap "Golden Visa" Scheme For Foreign Real Estate Investors
spain-sp-flag

विस्तार

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने सोमवार को कहा कि स्पेन अपनी तथाकथित 'गोल्डन वीजा' योजना को रद्द कर रहा है, जिसके तहत विदेशी निवेशकों को संपत्ति में 500,000 यूरो के निवेश के लिए निवास की सुविधा मिलती है। 

विज्ञापन


सांचेज ने दक्षिणी शहर सेविले के पास एक इलाके का दौरा करते हुए कहा कि सरकार तथाकथित गोल्डन वीजा योजना को खत्म करने जा रही है जो संपत्ति में 500,000 यूरो के निवेश के बदले स्पेन में पहुंच की अनुमति देती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंगलवार की कैबिनेट बैठक में अनुमोदित किए जाने वाले इस कदम से सरकार को संपत्ति के क्षेत्र में "सट्टा निवेश" के खिलाफ लड़ाई में सहूलियत होगी। जिसके कारण "कई युवा लोगों और परिवारों" को आवास की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह योजना 2013 में शुरू की गई थी जब अर्थव्यवस्था संघर्ष कर रही थी और स्पेन विदेशी पूंजी आकर्षित करना चाहता था। इसके तहत गैर-यूरोपीय संघ के निवेशकों को संपत्ति या एक स्पेनिश कंपनी में कम से कम 500,000 यूरो ($542,000) के निवेश करने के बदले में तीन साल का काम और रहने का परमिट दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed