फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SoftBank’s WeWork, once valued at $47 billion, files for bankruptcy

WeWork: वीवर्क ने अमेरिका में दिवालिया घोषित होने के लिए दिया आवेदन, कर्ज और भारी घाटे से जूझ रही कंपनी

Tue, 07 Nov 2023 10:23 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 07 Nov 2023 10:23 AM IST
सार

WeWork: सॉफ्टबैंक के निवेश वाली कोवर्किंग कंपनी वी वर्क बड़े पैमाने पर कर्ज और भारी घाटे से जूझ रही है। जून के अंत तक वी वर्क पर 2.9 अरब डॉलर का नेट लॉन्ग टर्म डेट था और लॉन्ग टर्म लीज में 13 अरब डॉलर से अधिक थे।

विज्ञापन
SoftBank’s WeWork, once valued at $47 billion, files for bankruptcy
वीवर्क - फोटो : ट्विटर

विस्तार

ऑफिस-शेयरिंग कंपनी वी वर्क ने सोमवार को न्यू जर्सी संघीय अदालत में दिवालिया घोषित होने के लिए आवेदन दायर किया।

विज्ञापन

 
सॉफ्टबैंक के निवेश वाली कोवर्किंग कंपनी वी वर्क बड़े पैमाने पर कर्ज और भारी घाटे से जूझ रही है। जून के अंत तक वी वर्क पर 2.9 अरब डॉलर का नेट लॉन्ग टर्म डेट था और लॉन्ग टर्म लीज में 13 अरब डॉलर से अधिक थे। साल 2019 में वी वर्क की वैल्यूएशन निजी तौर पर 47 अरब डॉलर थी। कंपनी के शेयरों में इस वर्ष लगभग 96 प्रतिशत की गिरावट आई है। एक समय में कंपनी का वॅल्युएशन 47 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

कंपनी ने 2019 में पब्लिक होने की योजना की घोषणा की थी और इसके बाद से ही उथल-पुथल का सामना कर रही है। लॉन्ग टर्म लीज पर स्पेस लेकर उन्हें शॉर्ट टर्म के लिए किराए पर देने के बिजनेस मॉडल के चलते वी वर्क पर निवेशकों को पहले ही भरोसा कम था। उस पर भारी घाटे की चिंता ने काम और बिगाड़ दिया। यह 2021 में बहुत कम वैल्यूएशन पर सार्वजनिक होने में सफल रही।
विज्ञापन


वी वर्क इंडिया में एम्बेसी ग्रुप की 73 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि इसमें वी वर्क ग्लोबल की 27 परसेंट हिस्सेदारी है। वी वर्क इंडिया के भारत के 7 शहरों- नई दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे और हैदराबाद में 50 केंद्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed