फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Smartphone maker Vivo to invest Rs 1100 crore to expand its manufacturing capacity in Greater Noida

VIVO: वीवो ग्रेटर नोएडा में करेगी 1100 करोड़ का निवेश, अगले साल तक उत्पादन शुरू होने की उम्मीद

Fri, 14 Apr 2023 06:24 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 14 Apr 2023 06:24 AM IST
सार

कंपनी ने कहा, परियोजना पूरी होने के बाद यहां से 12 करोड़ मोबाइल फोन का निर्माण हो सकेगा। इसने कहा कि इस साल में वह भारत में बने 10 लाख मोबाइल फोन का निर्यात करने की योजना पर काम कर रही है।

विज्ञापन
Smartphone maker Vivo to invest Rs 1100 crore to expand its manufacturing capacity in Greater Noida
Vivo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्मार्टफोन बनाने वाली वीवो ग्रेटर नोएडा में अपनी विनिर्माण क्षमता को बढ़ाने पर 1,100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इससे अगले साल तक उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कंपनी ने कहा, परियोजना पूरी होने के बाद यहां से 12 करोड़ मोबाइल फोन का निर्माण हो सकेगा। इसने कहा कि इस साल में वह भारत में बने 10 लाख मोबाइल फोन का निर्यात करने की योजना पर काम कर रही है। पिछले साल इसने पहली खेप सऊदी अरबिया और थाईलैंड में भेजी थी। इस साल के अंत तक कंपनी अपने 7,500 करोड़ के निवेश के पहले चरण के रूप में 3,500 करोड़ रुपये को पूरा करेगी जिसमें 2,400 करोड़ रुपये का निवेश पहले ही कर चुकी है। 
विज्ञापन


कंपनियों के राजस्व में आ सकती है 10% की कमी
देश की कंपनियों का राजस्व चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के दौरान आधा रह सकता है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने एक रिपोर्ट में कहा है कि इस दौरान कंपनियों के राजस्व में 10-12 फीसदी की वृद्धि हो सकती है, जो 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही में 22.8% की वृद्धि की तुलना में 10 फीसदी कम रह सकती है। क्रिसिल ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में इन कंपनियों का राजस्व 19-21 फीसदी तक बढ़ सकता है जो 2021-22 के पूरे साल में 27 फीसदी की दर से बढ़ा था। इनके परिचालन मार्जिन में तीन फीसदी की गिरावट आ सकती है। क्रिसिल ने 47 सेक्टर की कुल 300 कंपनियों की रिपोर्ट के आधार पर यह जानकारी दी है। कमोडिटी और निर्यात केंद्रित क्षेत्रों जैसे टेक्सटाइल्स, जेम्स एवं जूलरी और सूचना एवं प्रौद्योगिकी वाली सेवाओं के राजस्व में गिरावट आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed