फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Smartphone, AC-fridge prices reduced, electronic goods became cheaper for the first time in three years

Electronic Goods: स्मार्टफोन, एसी-फ्रिज की कीमतें घटीं, तीन साल में पहली बार सस्ते हुए इलेक्ट्रॉनिक सामान

Sat, 11 Mar 2023 06:11 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 11 Mar 2023 06:11 AM IST
सार

बढ़ती लागत के कारण इलेक्ट्रॉनिक कंपनियां साल में दो-तीन बार कीमतों में करीब चार फीसदी तक बढ़ोतरी करती हैं। इस साल जनवरी तक स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की कीमतें कोरोना पूर्व की तुलना में औसतन 18-25 फीसदी अधिक थीं।

विज्ञापन
Smartphone, AC-fridge prices reduced, electronic goods became cheaper for the first time in three years
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गर्मी के मौसम में अमूमन महंगे होने वाले फ्रिज और एसी के साथ स्मार्टफोन इस बार सस्ते हो गए हैं। तीन साल में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक सामानों की कीमतें 4,000 रुपये तक घटी हैं। इनकी ढुलाई पर कम लागत और बचे हुए सामान को जल्दी बेचने के लिए कीमतों को 5-10 फीसदी तक कम कर दिया गया है।

विज्ञापन


एक कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, 2020 और 2021 में स्मार्टफोन की मांग तेजी से बढ़ी थी। मोबाइल फोन कंपनियां पिछले साल मांग का ठीक से अनुमान नहीं लगा सकीं और इसलिए इस समय काफी सामान बिक्री के लिए पड़े हैं।

विज्ञापन


कोरोना का था असर, जनवरी तक 25 फीसदी तक महंगे थे

बढ़ती लागत के कारण इलेक्ट्रॉनिक कंपनियां साल में दो-तीन बार कीमतों में करीब चार फीसदी तक बढ़ोतरी करती हैं। इस साल जनवरी तक स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की कीमतें कोरोना पूर्व की तुलना में औसतन 18-25% अधिक थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण घटीं कीमतें

  • एल्युमीनियम, स्टील व पॉलिथीन सस्ते: आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी में एल्युमीनियम की कीमतों में सालाना आधार पर 16.30 फीसदी, स्टील में 1.3 फीसदी और हाई-डेंसिटी पॉलिथीन में 7 फीसदी की गिरावट आई है।
  • माल ढुलाई की कीमतों में भी गिरावट आई है। वैश्विक मांग में गिरावट से सेमीकंडक्टर चिप की कीमतें पिछले साल से गिर रही हैं। कोरोना महामारी के समय की तुलना में यह दस गुना से भी कम हो गई हैं।


स्मार्टफोन 5-15 फीसदी सस्ते
कुछ कंपनियां स्मार्टफोन के मॉडल 5 से 15 फीसदी सस्ते में बेच रही हैं। इस आधार पर 20,000 रुपये के फोन पर तीन हजार रुपये की छूट मिल रही है। फिर भी मांग में कमी है।



फ्रिज चार हजार तक सस्ते
एलजी, सैमसंग व हायर जैसी रेफ्रिजरेटर कंपनियों ने लोकप्रिय मॉडलों की कीमतों में 4,000 रुपये तक की कमी की है। एक लाख वाले फ्रिज की कीमत 7 हजार रुपये तक घटी।

  • टाटा की वोल्टास ने पिछले महीने विश्लेषकों को बताया था, एयर कंडीशनर उद्योग मांग बढ़ाने के लिए कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed