फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   small traders registered in gst will get benefit of insurance

खुशखबरः छोटे कारोबारियों को मिलेगा 10 लाख का बीमा कवर, सरकार करेगी जल्द एलान

Fri, 11 Jan 2019 06:05 PM IST
kapil sharma बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: kapil sharma Updated Fri, 11 Jan 2019 06:05 PM IST
सार

  • सरकार बेहद कम प्रीमियम पर दुर्घटना बीमा मुहैया कराने पर कर रही विचार
  • 10 लाख रुपये तक का बीमा कवर दिया जाएगा योजना के तहत कारोबारियों को 
  • 02 फीसदी ब्याज छूट देने पर भी हो रहा विचार कारोबार के लिए कर्ज लेने वाले व्यापारियों को

विज्ञापन
small traders registered in gst will get benefit of insurance

विस्तार

सरकार जीएसटी के तहत छोटे कारोबारियों को एक और बड़ी सुविधा देने की तैयारी में है। इसमें जीएसटी में पंजीकृत लाखों छोटे और मझोले कारोबारियों को बेहद कम प्रीमियम पर बीमा का लाभ मुहैया कराया जाएगा। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) की तर्ज पर सरकार ऐसे कारोबारियों को दुर्घटना बीमा कवर देने की योजना बना रही है। इसके लिए कारोबारियों को बेहद कम प्रीमियम का भुगतान करना पड़ेगा। कारोबारी के सालाना टर्नओवर के हिसाब से दुर्घटना बीमा का कवर तय किया जाएगा जो अधिकतम 10लाख रुपये हो सकता है।
विज्ञापन


अभी आम आदमी के लिए चलाई जा रही पीएमएसबीवाई में दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर मुहैया कराया जा रहा है, जिसका सालाना प्रीमियम महज 12 रुपये है। इस योजना का लाभ 18 से 70 साल तक का कोई भी नागरिक उठा सकता है। इसके लिए बचत खाता होना जरूरी है और प्रीमियम की राशि उसके खाते से ही सालाना आधार पर काट ली जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी माह घोषणा संभव

सूत्रों का कहना है कि सरकार इस योजना का ऐलान संसद में बजट सत्र शुरू होने से पहले कर सकती है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इसकी घोषणा जनवरी के अंत तक की जा सकती है। इस बीमा योजना का खाका यूपी सरकार द्वारा प्रदेश के छोटे कारोबारियों के लिए चलाई जा रही योजना की तर्ज पर तैयार किया जा सकता है। 
 

सस्ते ब्याज पर कर्ज की सुविधा

small traders registered in gst will get benefit of insurance

बीमा के अतिरिक्त सरकार छोटे कारोबारियों को कम ब्याज पर कर्ज की सुविधा देने पर भी विचार कर रही है। इसके तहत जो कारोबारी अपने व्यापार को अपग्रेड कर कंप्यूटरीकृत बनाना चाहते हैं या उसका विस्तार करना चाहते हैं, उन्हें कर्ज के ब्याज पर दो फीसदी छूट दी जाएगी।

महिला उद्यमियों को बढ़ावा

सरकार महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष नीति बनाने की भी तैयारी में है। इसके तहत महिला उद्यमियों के कारोबार को ब्याज दरों में बड़ी राहत देने पर विचार किया जा रहा है। साथ ही छोटे कारोबारियों से सरकारी खरीद में महिला उद्यमियों के लिए कुछ फीसदी का कोटा भी आरक्षित किया जा सकता है। 

अभी मिल रहा 59 मिनट में कर्ज

सरकार ने पिछले साल छोटे कारोबारियों के लिए महज 59 मिनट में एक करोड़ रुपये तक के कर्ज की सुविधा शुरू की थी। इसके तहत श्रम कानून में छूट सहित कई तरह के नियमों को सरल बनाया गया था। सरकार के अनुसार, अब तक इस योजना के तहत 12 हजार करोड़ रुपये का कर्ज बांटा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed