फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sitharaman visits Indian investments in Lanka's east

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री ने श्रीलंका में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा का किया उद्घाटन, कही ये बात

Thu, 02 Nov 2023 08:15 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 02 Nov 2023 08:15 PM IST
सार

तीन दिवसीय यात्रा पर श्रीलंका गईं सीतारमण त्रिंकोमाली में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा का उद्घाटन करने से पहले इस बहुजातीय शहर में मुख्य हिंदू मंदिर पहुंची। उद्घाटन के अवसर पर पूर्वी प्रांत के गवर्नर सेंथिल थोंडमन, श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त गोपाल बागले और एसबीआई के अध्यक्ष दिनेश खारा भी उपस्थित थे।
 

विज्ञापन
Sitharaman visits Indian investments in Lanka's east
श्रीलंका में एसबीआई की शाखा का उद्घाटन। - फोटो : Social Media

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को श्रीलंका के पूर्वी बंदरगाह शहर त्रिंकोमाली का दौरा किया जहां उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक की एक शाखा की शुरुआत की और अंतरराष्ट्रीय व्यापार में कंपनियों की मदद करने में उसकी भूमिका की सराहना की। 

विज्ञापन


तीन दिवसीय यात्रा पर श्रीलंका गईं सीतारमण त्रिंकोमाली में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा का उद्घाटन करने से पहले इस बहुजातीय शहर में मुख्य हिंदू मंदिर पहुंची। उद्घाटन के अवसर पर पूर्वी प्रांत के गवर्नर सेंथिल थोंडमन, श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त गोपाल बागले और एसबीआई के अध्यक्ष दिनेश खारा भी उपस्थित थे। 
विज्ञापन


शाखा का उद्घाटन करने के बाद सीतारमण ने सराहना करते हुए कहा कि एसबीआई, अपनी 159 वर्षों की महत्वपूर्ण उपस्थिति के साथ, श्रीलंका का सबसे पुराना बैंक है और देश और विदेश में अपने व्यवसाय को बढ़ा रहा है। श्रीलंका के आर्थिक संकट के दौरान, श्रीलंका में एसबीआई की उपस्थिति ने भारत द्वारा श्रीलंका को 1 बिलियन अमरीकी डालर की लाइन ऑफ क्रेडिट के सुचारू विस्तार का मार्ग प्रशस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, एसबीआई श्रीलंका अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में कॉर्पोरेट्स का समर्थन करके एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। श्रीलंका में एसबीआई इन-ब्रांच ऑपरेशंस के अलावा एसबीआई श्रीलंका योनो ऐप और ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से एक मजबूत डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रेषण को बढ़ाना जारी रखता है।

सीतारमण ने बाद में बंदरगाह शहर में लंका इंडियन ऑयल कंपनी परिसर का भी दौरा किया। सीतारमण के श्रीलंका दौरे के साथ ही दोनों देशों ने आर्थिक और प्रौद्योगिकी सहयोग समझौते (ईटीसीए) के 12 वें दौर की भी चर्चा की, जो 2018 से रुका हुआ था। जुलाई के अंत में श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की दिल्ली यात्रा के बाद 30 अक्टूबर से एक नवंबर तक यह वार्ता हुई।

विक्रमसिंघे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों द्विपक्षीय व्यापार और निवेश बढ़ाने पर सहमत हुए थे।  एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 12 वें दौर में वस्तुओं, सेवाओं, उत्पत्ति के नियमों, व्यापार उपचार, सीमा शुल्क प्रक्रियाओं और व्यापार सुविधा, व्यापार के लिए तकनीकी बाधाओं और कई विषयों को शामिल किया गया। 19 सदस्यीय भारतीय आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारत के वाणिज्य और उद्योग विभाग के मुख्य वार्ताकार और संयुक्त सचिव अनंत स्वरूप ने किया।

भारत ने श्रीलंका को दिया ये आश्वासन
भारत ने गुरुवार को श्रीलंका को आश्वासन दिया कि वह कर्ज पुनर्गठन पर विचार-विमर्श के लिए श्रीलंका के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा और आर्थिक सुधार के लिए समर्थन देगा। भारतीय मूल के तमिलों (आईओटी) के आगमन की 200वीं वर्षगांठ मनाने के लिए श्रीलंका सरकार की ओर से आयोजित 'एनएएएम 200' में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत ने पिछले साल 4 अरब डॉलर से अधिक की अभूतपूर्व वित्तीय सहायता प्रदान की जब द्वीपीय राष्ट्र वित्तीय संकट का सामना कर रहा था।


उन्होंने कहा, 'जब श्रीलंका ने एक साल पहले अपने अभूतपूर्व आर्थिक संकट का सामना किया था, तो हमने महसूस किया था कि श्रीलंका में अपने दोस्तों के साथ खड़े रहना हमारा कर्तव्य है। हम श्रीलंका में हमारे मित्रों को होने वाली कठिनाइयों को सहन नहीं कर सके। हमारी सरकार और भारत के लोगों ने मिलकर काम किया और रिकॉर्ड समय में आपकी मदद के लिए आगे आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed