फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sitharaman reviews capex plan of Railways Ministry

FM: रेल मंत्रालय की पूंजीगत व्यय योजना की समीक्षा, वित्त मंत्री बोलीं- यात्रियों की सुरक्षा-सुविधा पर हो फोकस

Tue, 17 Sep 2024 10:40 PM IST
पवन पांडेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 17 Sep 2024 10:40 PM IST
सार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को रेल मंत्रालय की पूंजीगत व्यय योजना की समीक्षा की और अधिकारियों से यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा पर ध्यान केंद्रित करने को कहा हैं।

विज्ञापन
Sitharaman reviews capex plan of Railways Ministry
वित्त मंत्री ने की रेल मंत्रालय की पूंजीगत व्यय योजना की समीक्षा - फोटो : ANI

विस्तार

रेल मंत्रालय की पूंजीगत व्यय योजना की समीक्षा करते हुए मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अधिकारियों से यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा पर ध्यान केंद्रित करने को कहा हैं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कवच प्रणाली (भारत की स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (एटीपी) प्रणाली) के कार्यान्वयन में चरणबद्ध तरीके से तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा में आवंटित पूंजीगत व्यय लक्ष्य को पूरा करने को भी कहा है।
विज्ञापन


'यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा पर हो फोकस'
रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने केंद्रीय वित्त मंत्री को बताया कि कवच से संबंधित कार्य वर्तमान में दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुंबई खंडों पर 3000 आरकेएम (मार्ग किमी) से अधिक में प्रगति पर हैं। वित्त मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है, नागरिकों के लिए 'जीवन की सुगमता' प्रदान करने पर सरकार के फोकस को रेखांकित करते हुए, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रेल मंत्रालय के अधिकारियों से क्षमता वृद्धि, यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। 
विज्ञापन


इसमें मौजूदा रेलवे पटरियों का दोहरीकरण और विद्युतीकरण और केंद्रीय बजट में प्रावधानित पूंजीगत व्यय के अनुसार देश भर में नई रेलवे लाइनें बिछाना शामिल है। वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि रेल मंत्रालय को यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और आराम को बढ़ाने के लिए अंतरिम बजट 2024-25 में घोषित 40,000 सामान्य रेल बोगियों को वंदे भारत मानकों के अनुरूप परिवर्तित करने में तेजी लानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'पूंजीगत व्यय लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से किया जाए हासिल'
वित्त मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि वित्त मंत्री ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पूंजीगत व्यय लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से हासिल किया जाए और इस सरकार के पहले 100 दिनों में हासिल की गई गति को आगे बढ़ाया जाए। बता दें कि ये बैठक केंद्रीय बजट में महत्वपूर्ण पूंजीगत व्यय वाले मंत्रालयों/विभागों के साथ निर्धारित समीक्षा बैठकों की श्रृंखला का एक हिस्सा है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed