फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sitharaman launches NPS Vatsalya, parents can open pension a/c for children

Vatsalya: वित्त मंत्री सीतारमण ने की एनपीएस वात्सल्य की शुरुआत, माता-पिता बच्चों के लिए खोल सकेंगे पेंशन खाता

Wed, 18 Sep 2024 08:35 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 18 Sep 2024 08:35 PM IST
सार

NPS Vatsalya: एनपीएस खातों से निकासी के दिशानिर्देशों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। योजना का शुभारंभ करते हुए सीतारमण ने कहा कि एनपीएस ने बहुत प्रतिस्पर्धी रिटर्न उत्पन्न किया है और लोगों को भविष्य की आय सुनिश्चित करते हुए बचत करने का विकल्प प्रदान करता है।

विज्ञापन
Sitharaman launches NPS Vatsalya, parents can open pension a/c for children
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को एनपीएस वात्सल्य योजना की शुरुआत की, जिससे माता-पिता पेंशन खाते में निवेश करके अपने बच्चों के भविष्य के लिए बचत कर सकेंगे।

विज्ञापन


माता-पिता ऑनलाइन या बैंक या डाकघर जाकर एनपीएस वात्सल्य में शामिल हो सकते हैं। वात्सल्य खाता खोलने के लिए न्यूनतम योगदान 1,000 रुपये है। इसके बाद सब्सक्राइबर को सालाना 1,000 रुपये का योगदान देना होगा।
विज्ञापन


एनपीएस खातों से निकासी के दिशानिर्देशों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। योजना का शुभारंभ करते हुए सीतारमण ने कहा कि एनपीएस ने बहुत प्रतिस्पर्धी रिटर्न उत्पन्न किया है और लोगों को भविष्य की आय सुनिश्चित करते हुए बचत करने का विकल्प प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनपीएस वात्सल्य बच्चों के लिए पहले से मौजूद एनपीएस का ही विस्तार है। पिछले 10 वर्षों में एनपीएस के 1.86 करोड़ ग्राहक हैं और इसकी प्रबंधनाधीन परिसंपत्ति (एयूएम) 13 लाख करोड़ रुपये है।

18 वर्ष से कम आयु के बच्चे एनपीएस वात्सल्य खाता खोल सकते हैं, जो 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर स्वतः ही नियमित एनपीएस खाते में परिवर्तित हो जाएगा। 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर ही खाते से पेंशन आएगी।

सीतारमण ने कहा कि एनपीएस ने इक्विटी, कॉरपोरेट ऋण और जी-सेक में निवेश के लिए क्रमशः 14 प्रतिशत, 9.1 प्रतिशत और 8.8 प्रतिशत रिटर्न उत्पन्न किया है। एनपीएस वात्सल्य की घोषणा जुलाई में प्रस्तुत वित्त वर्ष 25 के बजट में की गई थी।

आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक सहित कई ऋणदाताओं ने राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस)- वात्सल्य शुरू करने के लिए पीएफआरडीए के साथ हाथ मिलाया है। आईसीआईसीआई बैंक ने मुंबई में अपने सेवा केंद्र पर एनपीएस वात्सल्य के तहत कुछ बच्चों के खाते पंजीकृत करके इस योजना का शुभारंभ किया।


वित्तीय सेवा सचिव नागराजू मद्दिराला ने कहा कि सरकार ग्राहकों की प्रतिक्रिया पर ध्यान देगी और उसके अनुसार पेंशन योजना में सुधार करेगी। मद्दिराला ने कहा, "जब से हमने प्रधानमंत्री वात्सल्य योजना के प्रस्तावित शुभारंभ की घोषणा की है, हमें इस योजना को बेहतर बनाने के लिए प्रतिक्रियाएं और सुझाव मिल रहे हैं। जैसे-जैसे हम आगे बढ़ेंगे और वात्सल्य योजना को लागू करेंगे, हम इसमें सुधार करने की कोशिश करेंगे ताकि पिछले एक सप्ताह में व्यक्त की गई चिंताओं का ध्यान रखा जा सके।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed