फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SIT on black money to submit interim report to SC within 15 days Business News and Updates

Biz Updates: कालाधन पर एसआईटी 15 दिन में न्यायालय में रिपोर्ट सौंपेगी, आठ रिपोर्ट पहले सौंपी जा चुकी

Mon, 26 Aug 2024 06:09 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 26 Aug 2024 06:09 PM IST
सार

Business News and Updates: मई 2014 में केंद्र की सत्ता में आने के बाद नरेन्द्र मोदी नीत सरकार ने अपनी मंत्रिमंडल की पहली बैठक में एसआईटी गठित करने को मंजूरी दी थी। यह मंजूरी उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद दी गई थी। एसआईटी के उपाध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अरिजीत पसायत ने बताया है कि हम उच्चतम न्यायालय को आठ रिपोर्ट सौंप चुके हैं, जबकि नौवीं रिपोर्ट 15 दिन के अंदर सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
SIT on black money to submit interim report to SC within 15 days Business News and Updates
बिजनेस अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

विस्तार

कालाधन पर उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) 15 दिन के अंदर शीर्ष अदालत में अपनी नौवीं अंतरिम रिपोर्ट सौंपेगा। एसआईटी के उपाध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अरिजीत पसायत ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी।

विज्ञापन


मई 2014 में केंद्र की सत्ता में आने के बाद नरेन्द्र मोदी नीत सरकार ने अपनी मंत्रिमंडल की पहली बैठक में एसआईटी गठित करने को मंजूरी दी थी। यह मंजूरी उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद दी गई थी। न्यायमूर्ति पसायत ने यहां कहा, ‘‘हम उच्चतम न्यायालय को आठ रिपोर्ट सौंप चुके हैं, जबकि नौवीं रिपोर्ट 15 दिन के अंदर सौंपी जाएगी।’’
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह अंतिम रिपोर्ट नहीं होगी, क्योंकि कार्य जारी है। एसआईटी के उपाध्यक्ष राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को यहां पहुंचे। एसआईटी उपाध्यक्ष के आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), सीमा शुल्क और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड के अधिकारियों के साथ 28 अगस्त को कटक में बैठक करने की संभावना है। ईडी के निदेशक राहुल नवीन के भी बैठक में शामिल होने का कार्यक्रम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed