फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SII acquires 50 percent stake of SCHOTT Kaisha to become its joint venture partner and secure pharma packaging supply

भागीदारी: सीरम संस्थान ने स्कॉट काइशा से मिलाया हाथ, 50 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया

Tue, 17 Aug 2021 05:25 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 17 Aug 2021 05:25 PM IST
सार

पुणे स्थित भारतीय सीरम संस्थान के सीईओ अदार पूनावाला ने स्कॉट काइशा में अधिग्रहण का एलान करते हुए कहा आपूर्ति श्रृंखला को सुरक्षित करना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
SII acquires 50 percent stake of SCHOTT Kaisha to become its joint venture partner and secure pharma packaging supply
भारतीय सीरम संस्थान - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

भारतीय सीरम संस्थान (एसआईआई) ने स्कॉट काइशा ( SCHOTT Kaisha ) की 50 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। सीरम संस्थान ने यह कदम इसके संयुक्र उपक्रमों का भागीदार बनने के लिए और फार्मा पैकेजिंग आपूर्ति को सुरक्षित करने के लिए उठाया है। संस्थान के सीईओ अदार पूनावाला ने इसकी घोषणा करते हुए कहा, 'आपूर्ति श्रृंखना को सुरक्षित करना रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है... लंबे समय से ग्राहक के रूप में, हम उनकी शीशियों और सीरिंज का उपयोग टीकों को स्टोर करने के लिए करते हैं, जिसमें कोविशील्ड भी शामिल है।'  

विज्ञापन

 

बता दें कि स्कॉट काइशा कंपनी, फार्मास्यूटिकल इंजेक्शनों के लिए ट्यूबलर ग्लास से बनी प्राथमिक पैकेजिंग की देश में प्रमुख आपूर्तिकर्ता है। कंपनी की स्थापना 1990 में काइशा मैन्युफैक्चरर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से मुंबई में अच्छी गुणवत्ता वाले फार्मास्यूटिकल कंटेनर निर्माता के तौर पर हुई थी। उल्लेखनीय है कि साल 2008 में काइशा ने अंतरराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी समूह और फार्मास्यूटिकल पैकेजिंग के मामले में दुनिया की प्रमुख निर्माताओं में से एक जर्मनी की स्कॉट ( SCHOTT ) के साथ हाथ मिलाया था। स्कॉट का मुख्यालय जर्मनी के मेंज शहर में स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सौदे को लेकर सीरम संस्थान और स्कॉट काइशा की ओर से जारी किए गए संयुक्त बयान में कोई वित्तीय जानकारी साझा नहीं की गई है। बता दें कि मई में स्कॉट काइशा ने एक साक्षात्कार में कहा था कि साल 2021-22 के लिए हमें कोविड-19 टीके रखने के लिए 38 करोड़ से अधिक शीशियों की बिक्री की उम्मीद है। बता दें कि पिछले साल यह संख्या 11 करोड़ से कुछ अधिक रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed