फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SIAM says Passenger Vehicle Sales Record Best-Ever February Performance With 2.92 Lakh Dispatches

SIAM: यात्री वाहनों की थोक बिक्री का फरवरी में टूटा रिकॉर्ड, बिके 2.92 लाख वाहन

Sat, 11 Mar 2023 05:32 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 11 Mar 2023 05:32 AM IST
सार

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने शुक्रवार को कहा, फरवरी, 2022 में 2,62,984 वाहनों की तुलना में इस बार 11 फीसदी अधिक बिक्री हुई है। यात्री कारों की बिक्री फरवरी माह में बढ़कर 1.42 लाख हो गई। एक साल पहले की समान अवधि में 1,33,572 वाहन बिके थे।

विज्ञापन
SIAM says Passenger Vehicle Sales Record Best-Ever February Performance With 2.92 Lakh Dispatches
यात्री वाहनों की थोक बिक्री में जबरदस्त तेजी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कार और यूटिलिटी वाहनों में जबरदस्त तेजी से वाहन निर्माताओं ने फरवरी, 2023 में 2.92 लाख यात्री वाहनों की थोक बिक्री की। किसी भी फरवरी में यह अब तक की सर्वाधिक बिक्री है।

विज्ञापन


सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने शुक्रवार को कहा, फरवरी, 2022 में 2,62,984 वाहनों की तुलना में इस बार 11 फीसदी अधिक बिक्री हुई है। यात्री कारों की बिक्री फरवरी माह में बढ़कर 1.42 लाख हो गई। एक साल पहले की समान अवधि में 1,33,572 वाहन बिके थे। स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहनों (एसयूवी) सहित यूटिलिटी वाहनों की बिक्री पिछले महीने 1.20 लाख से बढ़कर 1.38 लाख हो गई।
विज्ञापन


मारुति सुजुकी ने पिछले महीने डीलरों को 1.02 लाख वाहन दिए थे। यह फरवरी, 2022 के 99,398 वाहन से तीन फीसदी अधिक है। इसी तरह दोपहिया वाहनों की बिक्री भी फरवरी महीने के दौरान आठ फीसदी बढ़कर 11,29,661 रही। पिछले साल फरवरी में 10,50,079 दोपहिया वाहन बिके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोटरसाइकिल की बिक्री 6.58 लाख से बढ़कर 7.03 लाख पहुंच गई। स्कूटर की बिक्री 3,56,222 से बढ़कर 3.91 लाख हो गई। तिपहिया वाहनों की बिक्री 86% बढ़कर 50,382 हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed