फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   shops to remain open 24 hours, maharashtra become first state

महाराष्ट्र में 24 घंटे खुलेंगी दुकानें, लेकिन इनको नहीं मिली छूट

Wed, 20 Dec 2017 05:30 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 20 Dec 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
shops to remain open 24 hours, maharashtra become first state
फन माॉल

पूरे महाराष्ट्र में दुकानें और अन्य बिजनेस प्रतिष्ठान दिन के 24 घंटे और हफ्ते के सातों दिन बुधवार से  खुलने लगेंगे। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी तीन शिफ्टों में लगाई जाएगी। पहले इस नियम को केवल मुंबई में लागू किया गया था, लेकिन अब यह पूरे राज्य में लागू होगा। ऐसा करने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य बन गया है। 

विज्ञापन


राज्य सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
राज्य सरकार ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि दुकानों के अलावा इसके दायरे में होटल, रेस्टोरेंट और मॉल भी आएंगे। इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को नौकरी मिल सकेगी और कारोबारियों का बिजनेस भी बढ़ेगा। 
विज्ञापन


इनको रखा बाहर
हालांकि इस नए नियम के दायरे में बार, पब्स, वाइन शॉप और डिस्कोथेक नहीं आएंगे। यह पहले की तरह अपने तय नियमों के अनुसार खुलेंगे और बंद होंगे। 

कारोबारियों को कराना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
जो कारोबारी इस नोटिफिकेशन के तहत 24 घंटे अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलना चाहेंगे, उनको लाइसेंस लेने के बजाए केवल अथॉरिटी के पास ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। हालांकि उन लोगों को लाइसेंस नहीं लेना पड़ेगा जिनके यहां 10 से कम कर्मचारी या फिर वो घर से अथवा ऑनलाइन काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed