फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Share Markets India most preferred stock market in Asia left Japan behind China on third place

Share Markets: जापान को पीछे छोड़ एशिया में भारत सबसे पसंदीदा शेयर बाजार, चीन तीसरे स्थान पर

Thu, 15 May 2025 08:50 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 15 May 2025 08:50 AM IST
सार

शेयर बाजार में आए दिन नए कीर्तिमान रचने वाला भारत अब निवेशकों की पसंद भी बनता जा रहा है। जापान को पीछे छोड़कर भारत का शेयर बाजार एशिया में सबसे पसंदीदा बाजार बनकर उभरा है। चीन तीसरे नंबर पर है।

विज्ञापन
Share Markets India most preferred stock market in Asia left Japan behind China on third place
शेयर मार्केट - फोटो : एएनआई

विस्तार

जापान को पीछे छोड़कर भारत एशिया में सबसे पसंदीदा शेयर बाजार बनकर उभरा है। बैंक ऑफ अमेरिका (बोफा) के ताजा सर्वे के अनुसार, 42 फीसदी फंड प्रबंधकों ने भारत को एशिया में निवेश के लिए सबसे बेहतर माना है। 39 फीसदी के साथ जापान दूसरे, 6 फीसदी के साथ चीन तीसरे और तीन फीसदी के साथ सिंगापुर चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


इससे पहले फरवरी में भारत दूसरा सबसे कम पसंदीदा शेयर बाजार रहा था। सर्वे के मुताबिक, टैरिफ के असर के बाद भारत को वैश्विक आपूर्ति शृंखला में परिवर्तन का सबसे बड़ा फायदा हो सकता है। सर्वे में 208 पैनलिस्ट्स शामिल थे। इनके पास कुल 522 अरब डॉलर की संपत्ति है।
विज्ञापन


निफ्टी-50 चार फीसदी बढ़त में, निक्केई 4.4% टूटा
जापान का निक्केई-225 इस साल अब तक 4.4 फीसदी गिर चुका है, जबकि भारत का निफ्टी-50 इंडेक्स चार फीसदी की बढ़त में है। सर्वे में कहा गया है कि लगातार बदलते वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में भारत को अब एक स्थिर, भरोसेमंद और विकास केंद्रित बाजार के रूप में देखा जा रहा है। अगर यह रुझान जारी रहता है, तो आने वाले महीनों में भारत में विदेशी निवेश एवं इक्विटी रिटर्न में और मजबूती देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed