फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Share Market Opening Bell Sensex Nifty Trading Bombay Stock Exchange NSE SEBI Share Gain Loose Hindi News

Share Market Opening Bell: हरे निशान पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी; जानिए किन कंपनियों के शेयर में नफा-नुकसान

Wed, 11 Jun 2025 09:23 AM IST
बशु जैन बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: बशु जैन Updated Wed, 11 Jun 2025 09:23 AM IST
सार

मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी में सुस्ती दिखी थी। सेंसेक्स 53.49 अंक या 0.06 प्रतिशत गिरकर 82,391.72 अंक पर बंद हुआ था। एनएसई निफ्टी 1.05 अंक या 0 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 25,104.25 अंक पर आ गया था। आइए जानते हैं आज का हाल...।

विज्ञापन
Share Market Opening Bell Sensex Nifty Trading Bombay Stock Exchange NSE SEBI Share Gain Loose Hindi News
सेंसेक्स ओपनिंग बेल (फाइल) - फोटो : Agency

विस्तार

एशियाई बाजारों में तेजी, विदेशी फंड प्रवाह के साथ बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखी गई। बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने हरे निशान के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 118.11 अंक चढ़कर 82509.83 पर पहुंच गया। ऐसे ही 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 33.33 अंक चढ़कर 25,137.35 पर पहुंच गया। मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी में सुस्ती दिखी थी। सेंसेक्स 53.49 अंक या 0.06 प्रतिशत गिरकर 82,391.72 अंक पर बंद हुआ था। एनएसई निफ्टी 1.05 अंक या 0 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 25,104.25 अंक पर आ गया था।

विज्ञापन

 

https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2025/06/11/whatsapp-image-2025-06-11-at-92502-am_6848fe2e708fa.jpeg
विज्ञापन

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर


https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2025/06/11/whatsapp-image-2025-06-11-at-92710-am_6848fecc57273.jpeg
विज्ञापन
विज्ञापन


https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2025/06/11/whatsapp-image-2025-06-11-at-92738-am_6848fee1b62b0.jpeg

मजबूत विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) प्रवाह और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 6 पैसे बढ़कर 85.51 पर पहुंच गया। 



किसे फायदा-किसे नुकसान? 
सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी और टाटा स्टील सबसे अधिक लाभ में रहीं। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, लार्सन एंड टुब्रो, इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक पिछड़ गए।

एशियाई और अमेरीकी बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 इंडेक्स, शंघाई का एसएसई कंपोजिट इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ ?
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि अमेरिका-चीन व्यापार समझौते के की उम्मीद से  सकारात्मक रुख देखने को मिल रहा है। जिनेवा सर्वसम्मति को लागू करने के लिए दोनों देशों के समझौते पर पहुंचने की रिपोर्ट सकारात्मक है। उन्होंने आगे कहा कि शेयर बाजार फिलहाल सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है, लेकिन इसमें हल्की बढ़त की संभावना बनी हुई है। निफ्टी के 25,100 अंक या इस स्तर से ऊपर बने रहने के लिए निरंतर बड़ी खरीदारी की जरूरत होगी।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.16 प्रतिशत गिरकर 66.76 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 2,301.87 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed