{"_id":"62ba7cdebee8972ecc764e17","slug":"share-market-opening-after-weakness-in-global-markets-indian-markets-also-broke-sensex-200-and-nifty-down-60-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"Share Market Opening : ग्लोबल बाजारों में कमजोरी के बाद भारतीय बाजार भी टूटे, सेंसेक्स 300 तो निफ्टी 100 अंक नीचे","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Share Market Opening : ग्लोबल बाजारों में कमजोरी के बाद भारतीय बाजार भी टूटे, सेंसेक्स 300 तो निफ्टी 100 अंक नीचे
Tue, 28 Jun 2022 09:32 AM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Tue, 28 Jun 2022 09:32 AM IST
सार
S&P 12 और नैसडेक भी लुढ़ककर लाल निशान में बंद हुए हैं। कच्चा तेल एक दिन की सुस्ती के बाद फिर 116 डॉलर के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्लोबल बाजारों में कमजोरी के कारण आज भारतीय बाजार में भी मंदी के सकेत दिख रहे हैं। सेंसेक्स लगभग 200 अंक गिरकर 52965 पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी में बाजार खुलने के समय 60 अंकों की गिरावट देखने को मिली है। मार्केट ओपनिंग पर निफ्टी 15771 पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
ज्यादातर एशियाई बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। हालांकि डाओ फ्यूचर्स में बढ़त देखने को मिली है, पर एसजीएक्स निफ्टी फ्लैट नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजारों में भी कल हल्की कमजोरी देखने को मिली थी। वहां बाजार सपाट तरीके से बंद हुए थे। डाओ जोन्स में 62 अंकों की गिरावट देखने को दिखी है। S&P 12 और नैसडेक भी लुढ़ककर लाल निशान में बंद हुए हैं।
विज्ञापन
वहीं ज्यादातर एशियाई बाजारो में कारोबार लाल निशान में ही देखने को मिल रहा है। स्ट्रेट टाइम्स भी 0.10 की कमजोरी दिख रही है। ताइवान के बाजार में भी गिरावट है। हैंगसेंग, कोस्पी और शंघाई कम्पोजिट सभी लाल निशान में हैं।
विज्ञापन
कच्चे तेल में फिर तेजी
कच्चा तेल एक दिन की सुस्ती के बाद फिर 116 डॉलर के पार पहुंच गया है।