{"_id":"635fa8f82d741f3e2f4e67c4","slug":"share-market-news-domestic-market-closed-with-greenery-sensex-nifty-gets-strong","type":"story","status":"publish","title_hn":"Share Market News: घरेलू बाजार हरियाली के साथ बंद हुआ, सेंसेक्स 787 अंक मजबूत, निफ्टी 18000 के पार","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Share Market News: घरेलू बाजार हरियाली के साथ बंद हुआ, सेंसेक्स 787 अंक मजबूत, निफ्टी 18000 के पार
Mon, 31 Oct 2022 04:24 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Mon, 31 Oct 2022 04:24 PM IST
सार
Share Market News: बीते 13 सितंबर के बाद पहली बार शेयर बाजार 18,000 के ऊपर पहुंचकर बंद हुआ है। सोमवार के कारोबार में अल्ट्राटेक और एमएंडएम कंपनियों के शेयर टॉप गेनर के रूप में कारोबार करते दिख जबकि डॉ. रेड्डी और एनटीपीसी के शेयर टॉप लूजर रहे।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुए। बाजार में यह मजबूती पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों और डॉलर में नरमी के कारण दिखी। सोमवार को शेयर बाजार में बैंक, ऑटो, मेटल, आईटी और फार्मा समेत सभी सेक्टर्स में हरे निशान पर कारोबार हुआ। क्लोजिंग के समय सेंसेक्स 787 अंक चढ़कर 60,747 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में 225 अंकों की बढ़त दिखी और यह 18,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर पहुंचकर 18012 अंकों के लेवल पर बंद हुआ।
विज्ञापन
बता दें कि बीते 13 सितंबर के बाद पहली बार शेयर बाजार 18,000 के ऊपर पहुंचकर बंद हुआ है। सोमवार के कारोबार में अल्ट्राटेक और एमएंडएम कंपनियों के शेयर टॉप गेनर के रूप में कारोबार करते दिख जबकि डॉ. रेड्डी और एनटीपीसी के शेयर टॉप लूजर रहे। सोमवार के कारोबारी सेशन के दौरान 30 में से 27 कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही, वहीं बाजार में आई मजबूती से निवेशकों को करीब तीन लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है।
विज्ञापन