फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Share Market Holiday Today Sensex Nifty Closing Today Share Market News and Updates Today

Share Market Holiday Today: शेयर बाजार में आज बकरीद की छुट्टी, बीएसई और एनएसई में नहीं होगा कारोबार

Thu, 29 Jun 2023 09:05 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 29 Jun 2023 09:05 AM IST
सार

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी दिखी थी। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचे। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स पहली बार 64 हजार के पार पहुंच गया जबकि एनएसई निफ्टी 19000 का आंकड़ा पार कर गया।

विज्ञापन
Share Market Holiday Today Sensex Nifty Closing Today Share Market News and Updates Today
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : pixabay

विस्तार

बकरीद की छुट्टी के कारण भारतीय शेयर बाजार में आज यानी गुरुवार को कारोबार नहीं होगा। कैपिटल मार्कट और मनी मार्केट दोनों में कारोबार बंद रहेगा। शेयर बाजार बंद होने के कारण बीएसई और एनएसई पर इक्विटी, डेरिवेटिव और करेंसी किसी भी सेगमेंट में खरीद-बिक्री नहीं होगी। अब बाजार कल यानी 30 जून को ही खुलेंगे। 

विज्ञापन

इससे पहले बुधवार को शेयर बाजार अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचा था।

बता दें कि पहले बुधवार यानी 28 जून को बकरीद की छुट्टी का एलान किया गया था। पर आखिरी समय में इस छुट्टी को बदलकर 29 जून कर दिया गया था। इसके कारण मंथली एक्सपायरी भी बुधवार को ही हो गई। बाजार में अब अब अगली छुट्टी 15 अगस्त को होगी।  

विज्ञापन

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंचे 

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी दिखी थी। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचे। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स पहली बार 64 हजार के पार पहुंच गया जबकि एनएसई निफ्टी 19000 का आंकड़ा पार कर गया। बुधवार के कारोबारी सेशन के दौरान बाजार में मेटल और फार्मा सेक्टर के शेयरों में खरीदारी दिखी और इससे बाजार को ऑल टाइम हाई पर पहुंचने में मदद मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसेक्स पहली बार 64 हजार तो निफ्टी 19 हजार के पार पहुंचा

बीएसई सेंसेक्स 500 अंक मजबूत होकर 63,915.42 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर एनएसई निफ्ट 154.70 (0.82%) अंकों की उछाल के साथ 18,972.10 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। दोनों प्रमुख इंडेक्स पहली बार इन स्तरों पर बंद हुए हैं। इस दौरान सेंसेक्स ने 64,050 जबकि निफ्टी 19,011 के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचा।

करेंसी और कॉमोडिटी मार्केट भी आज रहेगा बंद

बकरीब के कारण इक्विटी बाजार के अलावे करेंसी और कॉमोडिटी मार्केट में भी कारोबार नहीं होगा। एमसीएक्स पर मॉर्निंग सेशन में कारोबार नहीं होगा। हालांकि शाम को ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी। कॉमोडिटी बाजार में गुरुवार की शाम पांच बजे से कारोबार शुरू होगा जो 11.30 से 11.55 बजे तक खुले रहेंगे। 

2023 में शेयर बाजार में इन तारीखों पर रहेगी छुट्टी

क्रमांक छुट्टी् दिनांक दिन
1 स्वतंत्रता दिवस August 15, 2023 मंगलवार
2 गणेश चतुर्थी September 19, 2023 मंगलवार
3 महात्मा गांधी जयंती October 02, 2023 सोमवार
4 दशहरा October 24, 2023 मंगलवार
5 दिवाली बालिप्रातिपदा November 14, 2023 मंगलवार
6 गुरुनानक जयंती November 27, 2023 सोमवार
7 क्रिसमस December 25, 2023 सोमवार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed