फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Share Market: Greenery in the domestic stock market; Sensex rises in early trade, Nifty also picks up pace

Share Market: घरेलू शेयर बाजार में हरियाली; शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में उछाल, निफ्टी ने भी पकड़ी रफ्तार

Wed, 30 Jul 2025 09:20 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 30 Jul 2025 09:20 AM IST
सार

इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 446.93 अंक या 0.55 फीसदी बढ़कर 81,337.95 पर बंद हुआ। निफ्टी 140.20 अंक या 0.57 फीसदी चढ़कर 24,821.10 अंक पर बंद हुआ। अब जानते हैं आज का हाल...

विज्ञापन
Share Market: Greenery in the domestic stock market; Sensex rises in early trade, Nifty also picks up pace
शेयर बाजार का हाल - फोटो : PTI

विस्तार

दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में भारी खरीदारी के बीच बुधवार को बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने सकारात्मक रुख के साथ शुरुआत करते दिखे। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 256.57 अंक चढ़कर 81,594.52 पर पहुंच गया, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 69.3 अंक बढ़कर 24,890.40 पर पहुंच गया।

विज्ञापन


किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में चार प्रतिशत से अधिक की उछाल आई, क्योंकि इस प्रमुख बुनियादी ढांचा क्षेत्र की कंपनी ने जून तिमाही के दौरान मजबूत विदेशी ऑर्डर वृद्धि की वजह से समेकित शुद्ध लाभ में 29.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की और 3,617.19 करोड़ रुपये की छलांग लगाई। भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी और बजाज फिनसर्व भी फायदे में रहीं। हालांकि, टाटा मोटर्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इटरनल और इंफोसिस के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 4,636.60 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

विज्ञापन

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर




एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल 
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 225 सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी और शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक सकारात्मक दायरे में रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.01 प्रतिशत गिरकर 72.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
भारत-अमेरिका व्यापार मोर्चे पर नकारात्मक खबरें बाज़ार पर सबसे बड़ी बाधा बनी हुई हैं। जियोजित इंवेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी कि भारत को 20-25 प्रतिशत टैरिफ देना पड़ सकता है, अल्पकालिक बाजार के दृष्टिकोण से बेहद नकारात्मक है। लगातार सातवें कारोबारी दिन नकद बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार के लिए एक और प्रतिकूल स्थिति है। ब्रेंट क्रूड का 72 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचना भी एक और नकारात्मक पहलू है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed