फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Separate agriculture budget 2024-25 presented in Tamil Nadu Assembly Business News and Updates

Biz Updates: TCS में कर्मचारियों का घर से काम करना खत्म होगा; पेपल का पंजीकरण FIU के साथ, पढ़ें बिजनेस न्यूज

Tue, 20 Feb 2024 04:56 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 20 Feb 2024 04:56 PM IST
सार

Biz Updates: अपने बजट भाषण में, तमिलनाडु के कृषि मंत्री ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अंधाधुंध उपयोग से मिट्टी की कुल उर्वरता में गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि समाज की भलाई के लिए और स्थायी व रसायन मुक्त कृषि की ओर बढ़ने के उद्देश्य से सरकार ने कई प्रस्ताव रखे हैं।

विज्ञापन
Separate agriculture budget 2024-25 presented in Tamil Nadu Assembly Business News and Updates
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

विस्तार

तमिलनाडु के कृषि और किसान कल्याण मंत्री एमआरके पन्नीरसेल्वम ने मंगलवार को विधानसभा में 2024-25 के लिए कृषि बजट पेश किया और मिट्टी की उर्वरता में सुधार के उद्देश्य सहित नई पहलों की घोषणा की। अपने बजट भाषण में, मंत्री ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अंधाधुंध उपयोग से मिट्टी की कुल उर्वरता में गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि समाज की भलाई के लिए और स्थायी व रसायन मुक्त कृषि की ओर बढ़ने के उद्देश्य से सरकार ने कई प्रस्ताव रखे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-2025 के दौरान 206 करोड़ रुपये के खर्च के साथ '22 घटकों' के साथ एक नई योजना 'मुख्यमंत्री मन्नुयिर काथू मन्नुयिर कप्पम योजना' शुरू की जाएगी। इसके अलावा, पन्नीरसेल्वम ने पारंपरिक धान की किस्मों को प्रोत्साहित करने के लिए बीज वितरण की घोषणा की। धान के ये किस्म मधुमेह के खिलाफ लड़ने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने बाजरा फसलों के लिए 65.30 करोड़ रुपये अलग रखे है।
विज्ञापन


PayPal ने एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत FIU के साथ कराया पंजीकरण 
अमेरिकी ऑनलाइन भुगतान गेटवे सेवा प्रदाता PayPal ने भारत की वित्तीय खुफिया इकाई (एफआईयू) के साथ अपने परिचालन को पंजीकृत किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत रिपोर्टिंग करने वाली इकाई के तौर पर खुद को नामित करने की औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस संबंध में जरूरी दस्तावेज वित्तीय खुफिया इकाई (एफआईयू) को सौंप दिए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने पीटीआई को बताया है कि PayPal ने एफआईयू के साथ आधिकारिक संवाद करने के लिए मनी लांड्रिंग रोधी कानून के तहत तय एक प्रधान अधिकारी को भी नियुक्त किया है। इसी कानून के तहत निदेशक की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बायजू ने बंगलूरू में चार लाख वर्ग फुट का ऑफिस स्पेस किया खाली
परेशान एडटेक कंपनी बायजू ने बंगलूरू में चार लाख वर्ग फुट का ऑफिस स्पेस खाली कर दिया है। आर्थिक रूप से संघर्षरत एडटेक दिग्गज बायजू ने लागत में कटौती करने के प्रयास में प्रेस्टीज टेक पार्क में 400,000 वर्ग फुट की संपत्ति छोड़कर बंगलूरू में अपने कार्यालय की जगह कम कर दी है। इस साल की शुरुआत में इस जगह के लिए लीज को समाप्त कर दिया गया था। इसके लिए जमा राशि का उपयोग किराये की बकाया राशि को एडजस्ट करने में इस्तेमाल किया गया था। कंपनी अन्य दफ्तरों के मकान मालिकों के साथ भी विवादों को निपटा रही है। थिंक एंड लर्न द्वारा संचालित बायजू ने लगभग 3.5 साल पहले प्रेस्टीज ग्रुप के साथ लीज पर हस्ताक्षर करने के बाद आफिस स्पेस के लिए प्रति माह लगभग 4 करोड़ रुपये का भुगतान कर रहा था।

वित्त मंत्री की फिनटेक कंपनियों के साथ बैठक; विलय सौदा: जी ने सोनी से साधा संपर्क

  • पेटीएम पर सख्ती के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अगले हफ्ते फिनटेक कंपनियों के प्रमुखों संग बैठकर करेंगी। इसमें नियामकीय मानकों के पालन की जरूरत पर जोर दिया जा सकता है क्योंकि ये कंपनियां आम लोगों के पैसे के लेनदेन से जुड़ी हैं। 
  • जी एंटरटेनमेंट ने सोनी समूह के साथ 10 अरब डॉलर का विलय करार रद्द हो जाने के एक महीने बाद उस समझौते को बहाल करने के लिए सोनी से संपर्क साधा है। सूत्रों ने कहा, जी एंटरटेनमेंट ने सोनी से समझौते पर फिर से बातचीत करने का प्रस्ताव रखा है।

कर्मचारियों का घर से काम करना खत्म करेगी टीसीएस

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के प्रमुख के कृतिवासन ने मंगलवार को नियुक्तियों में कटौती की बात से इन्कार किया। साथ ही कहा,  उभरते मांग को देखते हुए नियुक्तियों में तेजी लानी पड़ सकती है। कृतिवासन ने कहा, कर्मचारियों को दफ्तर आकर ही काम करना चाहिए। घर से काम करना व्यक्तिगत और संगठन दोनों के लिए आगे बढ़ने का सही तरीका नहीं है। यह बयान उस रिपोर्ट के बीच आया है, जिसमें कहा गया कि सॉफ्टवेयर उद्योग मांग घटने से नियुक्तियों में नरमी बरत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed