Sensex Opening Bell: सपाट शुरुआत के बाद संभला बाजार; सेंसेक्स 180 अंक चढ़ा, निफ्टी 17000 के पार
Sensex Opening Bell:
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घरेलू शेयर बाजार में बुधवार की सुबह सपाट शुरुआत के बाद हरे निशान पर कारोबार हो रहा है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में लगभग 200 अंकों की बढ़त दिखी। फिलहाल सेंसेक्स 107.28 (0.19%) अंकों की बढ़त के साथ 57,721.00 अंकों के लेवल पर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 45.30 (0.27%) अंकों की बढ़त के साथ 16,998.35 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि एशियाई शेयरों में मजबूती दिखी। एशियाई बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में बुधवार को लगातार तीसरे दिन तेजी दिखी। बुधवार के दिन शुरुआती कारोबार में आरआईएल और अदाणी समूह के शेयरों में बढ़िया एक्शन दिख रहा है। रुपया डॉलर के मुकाबले 10 पैसे की कमजोरी के साथ 82.26 रुपये के लेवल पर कारोबार करता दिखा।
बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर