फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत; सेंसेक्स 150 अंक चढ़ा, निफ्टी 22650 के करीब

Thu, 02 May 2024 09:24 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 02 May 2024 09:24 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: वीकली एक्सपायरी के दिन सुबह 11 बजकर 11 मिनट पर सेंसेक्स 191.62 (0.25%) 74,678.86 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 57.81 (0.26%) अंक फिसलकर 22,662.65 पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : Agency

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई। वीकली एक्सपायरी के दिन सुबह 11 बजकर 11 मिनट पर सेंसेक्स 191.62 (0.25%) 74,678.86 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 57.81 (0.26%) अंक फिसलकर 22,662.65 पर कारोबार करता दिख रहा है।

विज्ञापन


अप्रैल में जीएसटी संग्रह के रिकॉर्ड दो लाख करोड़ के पार रहने और विदेशी पूंजी के प्रवाह से निवेशकों की धारणा आशावादी बनी रही और गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान घरेलू सूचकांकों में मजबूती दिखी। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 204.88 अंक चढ़कर 74,687.66 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 57.35 अंक की बढ़त के साथ 22,662.20 अंक पर पहुंच गया।
विज्ञापन


सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, सन फार्मा और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक फायदे में रहे। कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति, विप्रो और टाइटन के शेयरों को नुकसान हुआ। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी बाजार बुधवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.88 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 1,071.93 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

रुपया शुरुआती कारोबार में 83.43 प्रति डॉलर पर स्थिर 
रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.43 पर स्थिर रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से भी भारतीय मुद्रा पर दबाव पड़ा। हालांकि, इसे घरेलू बाजार के सकारात्मक रुख और विदेशी पूंजी प्रवाह से समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.41 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.43 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव के बराबर है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.43 पर बंद हुआ था। महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर बुधवार को मुद्रा बाजार बंद था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.64 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.56 प्रतिशत चढ़कर 83.91 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 1,071.93 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed