फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Share Market: शेयर बाजार में हरियाली बरकरार; निफ्टी नए हाई पर, सेंसेक्स फिर 75000 के पार

Tue, 30 Apr 2024 09:17 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 30 Apr 2024 09:17 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भी हरियाली दिख रही है। मंगलवर को 50 शेयरों वाला निफ्टी अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। दूसरी ओर, सेंसेक्स एक बार फिर 75000 का स्तर पार कर गया।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : pexel

विस्तार

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भी शेयर बाजार में मजबूत खरीदारी दिख रही है। इस दौरान निफ्टी जहां अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है वहीं,सेंसेक्स भी नए हाई की ओर बढ़ रहा है। निफ्टी मंगलवार के कारोबारी सत्र के दौरान 22800 के आसपास कारोबार करता दिखा और 22,783.35 के अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। सेंसेक्स कारोबारी सत्र के दौरान 75,096.94 के हाई पर पहुंचा।

विज्ञापन


इससे पहले वैश्विक बाजार में मजबूती के बाद भारतीय इक्विटी सूचकांक मंगलवार को मामूली रूप से बढ़त के साथ खुले। इंडेक्स हैवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज, वित्तीय और ऑटो शेयरों में मजबूती दिखी। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10:05 बजे 304 अंकों की तेजी के साथ 74,975 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 102 अंकों की बढ़त के साथ 22,745 पर कारोबार करते देखे गए। सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फिनसर्व लाभ में रहे जबकि भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और एसबीआई की शुरुआत गिरावट के साथ हुई।

विज्ञापन

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

वैश्विक पूंजी के ताजा प्रवाह से बाजार को मिली मजबूती

वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत और विदेशी कोषों के ताजा प्रवाह के कारण नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी मंगलवार को अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को आखिरी सत्र के दौरान निफ्टी 136.35 अंक या 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,779.75 अंक के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 230.75 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,902.03 अंक पर पहुंच गया। 

निफ्टी-50 पैक में महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर सबसे ज्यादा फायदे में रहे। एशियाई बाजारों में सोल, तोक्यो और हांगकांग में तेजी रही जबकि शंघाई में गिरावट रही।  वॉल स्ट्रीट सोमवार को लाभ के साथ समाप्त हुआ।   वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.26 प्रतिशत बढ़कर 88.63 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बीते दिनों लगातार बिकवाली के बाद सोमवार को खरीदारी की। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने 169.09 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed