फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत; सेंसेक्स 350 अंक टूटा, निफ्टी 21950 के नीचे पहुंचा

Fri, 22 Mar 2024 10:01 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 22 Mar 2024 10:01 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: आईटी सेवा प्रदाता कंपनी एसेंचर की ओर से वित्तीय वर्ष 2024 के लिए राजस्व में कमी की आशंका जताने के बाद सेक्टर के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर सेंसेक्स 422 अंक टूटकर 72,218 पर जबकि निफ्टी 116 अंक फिसलकर 21,895 पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी करोबारी दिन लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई। आईटी सेवा प्रदाता कंपनी एसेंचर की ओर से वित्तीय वर्ष 2024 के लिए राजस्व में कमी की आशंका जताने के बाद सेक्टर के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर सेंसेक्स 422 अंक टूटकर 72,218 पर जबकि निफ्टी 116 अंक फिसलकर 21,895 पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन

मार्च के पहले पखवारे में एफपीआई ने 43900 करोड़ रुपये का किया निवेश

पिछले दो महीनों में शुद्ध बिकवाली करने के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने इस महीने दलाल स्ट्रीट में वापसी की और मार्च के पहले पखवारे में उन्होंने 13 क्षेत्रों में 43,900 करोड़ रुपये का निवेश किया। एनएसडीएल के आंकड़ों के अनुसार करीब आठ क्षेत्रों में एफपीआई की ओर से 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आया।

विज्ञापन

कंज्यूमर गुड्स शेयरों में सबसे अधिक निवेश आया

एफआईआई डॉलर का निवेश सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ते कंज्यूमर गुड्स शेयरों में आया। मार्च के पहले पखवारे में अकेले इस सेक्टर में 11,180 करोड़ रुपये का निवेश आया। इससे पिछले पखवाड़े में 1100 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed