फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी; सेंसेक्स 368 अंक टूटा, निफ्टी 21100 से फिसला

Thu, 21 Dec 2023 10:28 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 21 Dec 2023 10:28 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: शुरुआती कारोबार में निफ्टी कुछ समय के लिए 21,000 अंक से नीचे आ गया लेकिन आगे चलकर 117.45 अंक या 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,033 अंक पर पहुंचकर कारोबार करता दिखा। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 397 अंक यानी 0.56 प्रतिशत गिरकर 70,109 अंक कारोबार करता दिखा। 

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

बैंक, ऑटो और आईटी शेयरों में गिरावट के चलते गुरुवार को भी भारतीय हेडलाइन सूचकांकों में बिकवाली का दबाव जारी रहा। शुरुआती कारोबार में निफ्टी कुछ समय के लिए 21,000 अंक से नीचे आ गया लेकिन आगे चलकर 117.45 अंक या 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,033 अंक पर पहुंचकर कारोबार करता दिखा। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 397 अंक यानी 0.56 प्रतिशत गिरकर 70,109 अंक कारोबार करता दिखा। 

विज्ञापन


निफ्टी-50 में शामिल 45 शेयर लाल निशान में, चार हरे निशान में और एक शेयर बिना बदलाव के कारोबार करते दिखे।

लाभ में रहने वाले शीर्ष पांच शेयरों में ओएनजीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल), एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी और ग्रासिम इंडस्ट्रीज शामिल हैं, जबकि शीर्ष नुकसान में रहने वाले प्रमुख शेयरों में एक्सिस बैंक, सिप्ला, बजाज ऑटो, लार्सन एंड टुब्रो और डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज आदि हैं।
विज्ञापन


बैंकिंग सूचकांक निफ्टी बैंक 268.60 अंक या 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,176.70 पर कारोबार करता दिखा। निफ्टी बैंक में एचडीएफसी बैंक एकमात्र लाभ में रहा, जबकि एक्सिस बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस और फेडरल बैंक टॉप लूजर्स के रूप में कारोबार करते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईनॉक्स इंडिया के शेयर 43.88% की प्रीमियम के साथ हुए लिस्ट

गुरुवार को एनएसई पर आइनॉक्स इंडिया का शेयर 43.88% प्रीमियम पर 949.65 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ। कंपनी का शेयर बीएसई पर 41.39 पर्सेंट की तेजी के साथ 933.15 रुपये पर लिस्ट हुआ, जबकि इसका इश्यू प्राइस 660 रुपये था। लिस्टिंग से पहले कंपनी के शेयर अनलिस्टेड मार्केट में 500 रुपये के जीएमपी पर ट्रेड कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed