फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Share Market: चुनाव परिणामों के बाद बाजार नए ऑल टाइम हाई पर, सेंसेक्स 1266 अंक चढ़ा, निफ्टी 20650 के पार

Mon, 04 Dec 2023 03:06 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 04 Dec 2023 03:06 PM IST
सार

Sensex Opening Bell: सोमवार को बाजार रिकॉर्ड हाई पर खुले। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 1,024.29 (1.51%) की मजबूत बढ़त के साथ 68,504.43 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी 304.40 (1.50%) अंक उछलकर 20,572.30 के लेवल पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी दिखी। सोमवार को दोपहर ढाई बजे तक के कारोबार में सेंसेक्स 1,248.89 (1.85%) अंकों की बढ़त के साथ 68,745.67 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी भी 386.70 (1.91%) अंक उछलकर पहली बार 20,654.60 के पार चला गया है। ऑयल और गेस सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दिख रही है।

विज्ञापन


इससे पहले, सोमवार को बाजार रिकॉर्ड हाई पर खुले। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 1,024.29 (1.51%) की मजबूत बढ़त के साथ 68,504.43 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी 304.40 (1.50%) अंक उछलकर 20,572.30 के लेवल पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक निफ्टी में भी मजबूती दिखी और यह 811 अंक ऊपर 45,625 पर कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन


चुनाव परिणामों में बीजेपी की जीत के बाद उत्साहित दिखे निवेशक
बाजार में दमदार घरेलू और ग्लोबल संकेतों के कारण उछाल आया। विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद निवेशक भी उत्साहित दिखे। निफ्टी में अदानी एंटरप्राइसेज और अदानी पोर्ट्स के शेयर 4-7% तक चढ़े। इससे पहले शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 492 अंक चढ़कर 67481 पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4.09 लाख करोड़ रुपये बढ़ा
सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स की लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4.09 लाख करोड़ बढ़कर 341.76 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सेंसेक्स में एसबीआई, आईसीआईसीआई, एलएंडटी, एनटीपीसी और एयरटेल के शेयर दो-दो प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप गेनर्स के रूप में कारोबार करते दिखे। इसके अलावे एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक के शेयर भी बढ़त के साथ खुले। केवल नेस्ले का शेयर लाल निशान पर खुला।


अदाणी समूह के शेयरों में भी बढ़त 
इस दौरान अदाणी समूह के शेयर भी 14% तक उछले। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर 14 प्रतिशत चढ़ा जबकि अदाणी पावर और अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर 12 प्रतिशत तक मजबूत हुए। अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी टोटल गैस और अदाणी विल्मार के शेयरों में 6-8% तक की बढ़त दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed